Weather Today: पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाके में बारिश से नुकसान, लैंड स्लाइड से तीन लोगों की मौत, कई सड़कें बंद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Today: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में पिछले 3 तीनों से भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसके कारण जगह-जगह लैंडस्लाइड और एवलांच की घटनाएं हो रही हैं। जम्मू के रियासी में एक कच्चा मकान लैंडस्लाइड के कारण ढह गया। इसमें एक महिला और उसके 3 बच्चों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे रविवार (3 मार्च) को लगातार दूसरे दिन बंद है। रामबन जिले के ढालवास इलाके में लैंडस्लाइड के कारण सड़क पर मलबा भरा है। मुगल रोड पर शनिवार (2 मार्च) को एवलांच हुआ। यहां फंसे 7 ट्रैकरों का मैकेनिकल विभाग ने रेस्क्यू किया।

मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी

इधर, मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। पंजाब और हरियाणा में शनिवार (2 मार्च) को बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। हरियाणा के 46 शहरों में आज भी बारिश और ओले का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ 70-60 KM की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

20 जिलों में बादल छाए

मध्य प्रदेश के गुना, अशोक नगर और शिवपुरी समेत कई जिलों में कल आंधी-बारिश और ओले गिरे। भोपाल, हरदा और मुरैना में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर-रीवा समेत 20 जिलों में बादल छाए रहने और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।

छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना

निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी बारिश का अलर्ट है। हालांकि, अब इसकी तीव्रता कम हो जाएगी। अधिकतर राज्यों में 4 मार्च से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *