Jalandhar News: सांसद सुशील रिंकू ने शहर में सीवरेज प्रोजेक्ट का रखा नींव-पत्थर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 04 Mar 2024

डेली संवाद, आदमपुर। Jalandhar News: लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज आदमपुर शहर में 6.45 करोड़ रूपये की लागत से शुरू होने वाले सीवरेज प्रोजेक्ट का नींव -पत्थर रखा। करीब 14 किलोमीटर लंबी इस सीवरेज लाइन से आदमपुर शहर के लोगों की सीवरेज से संबंधित बड़ी समस्या हल होगी और लोगों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने के बाद इलाके में सीवरेज की कवरेज 60 से बढ़कर 90 फ़ीसदी हो जाएगी और सीधे तौर पर 2940 घरों के 14000 से ज्यादा लोगों को इसका फायदा होगा। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से आवश्यक फंडूस पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि आदमपुर हलके में लोगों की लंबे समय से यह मांग रही है कि शहर में सीवरेज सिस्टम को मजबूत किया जाए लेकिन उनकी इस मांग की तरफ राजनीतिक दलों ने कभी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार शहरों व गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है और इस कार्य के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि लगातार विकास कार्यों के नींव-पत्थर रखे जा रहे हैं और जो कार्य पूरे हो गए हैं, उन्हें जनता के सुपुर्द किया जा रहा है। सुशील रिंकू ने आगे कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से शिक्षा, सेहत व बुनियादी ढांचे समेत हर क्षेत्र में लगातार प्रगति की जारी है। लोगों को घर पर ही सरकारी सेवाएं मया करवाने के लिए ‘आप दी सरकार आप दे द्वार’ योजना भी शुरू की गई है जिसका राज्य भर में बड़ी तादाद में लोग फायदा उठा रहे हैं।

इस मौके पर आदमपुर हल्का प्रभारी जीत लाल भट्टी, चेयरमैन परमजीत सिंह राजवंश एसई गुरविंदर पाल सिंह, एक्सईएन जतिन वासुदेव, जेई कुलजीत बैंस, आकाशदीप, पार्षद सुरिंदर कुमार, अमरीक सिंह, विक्की बद्दन, बिंदा ग्रेवाल मौजूद थे।

Ravindra day School की इमारत पर नगर निगम का बड़ा एक्शन

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *