Punjab News: गन हाऊस चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मुलजिमों को हथियारों समेत किया गिरफ़्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 460 शब्द|📅 06 Mar 2024

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु किए अभियान के अंतर्गत अमृतसर कमिशनरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गन हाऊस चोरी मामले के दो दोषियों को गिरफ़्तार करके इस मामले की गुत्थी को सुलझा दिया है।

पुलिस ने उनसे 12 हथियारों सहित 21 कारतूस बरामद किए गए है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अजीत सिंह उर्फ गोलू (19) निवासी उत्तर प्रदेश ज़िला उनाओ, जो इस समय पर अमृतसर के कोट हरनाम दास में रह रहा था और मनदीप कुमार उर्फ वाड़ा (20) निवासी गाँव खापरखेड़ी, अमृतसर ग्रामीण के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

बरामद किए गए हथियारों में 9 डब्ल बैरल गन्नस, तीन पंप एक्शन (एसबीबीएल) गन्नस और एक किर्च (तेज हथियार) शामिल है। जानकारी के अनुसार 21 और 22 फरवरी की रात को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने अमृतसर स्थित रॉयल गन हाऊस से हथियारों सहित गोला- बारूद और कुछ नकदी चोरी की थी।

Punjab News: गन हाऊस चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मुलजिमों को हथियारों समेत किया गिरफ़्तार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट के सी.आई.ए. स्टाफ-1 और 2 की कम से कम 10 टीमें बनाई गई थी, जिन्होंने तकनीकी और वैज्ञानिक ढंग के साथ जांच की और पाँच राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में 1000 से किलोमीटर से अधिक पीछा करके मुलजिमों को गिरफ़्तार किया।

इस संबंधी और जानकारी देते हुए सीपी अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि डीसीपी सिटी डॉ. प्रग्या जैन और डीसीपी डिटैक्टिव हरप्रीत सिंह मंडेर के नेतृत्व में एडीसीपी सिटी- 2 प्रभजोत सिंह विर्क और एडीसीपी डिटैक्टिव नवजोत सिंह के अधीन पुलिस टीमों ने इस जटिल मामले की बारीकी के साथ जांच की और दोषी व्यक्तियों का पीछा किया, जो गिरफ़्तारी के डर से वारदात वाले दिन पंजाब से भाग गए और अमृतसर वापिस जाने से पहले चंडीगढ़, पानीपत, दिल्ली, आगरा, अयोध्या और हरियाणा/ यू.पी. गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने बताया कि प्रांरभिक जांच से पता लगा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद मुलजिमों ने सब्ज़ी मंडी वल्ला, रेलवे ट्रैक नज़दीक गड्ढा खोद कर हथियार और गोला-बारूद सुरक्षित ढंग से छिपा दिया था। सीपी ने बताया कि गिरफ़्तार किए मुलजिम अजीत कुमार उर्फ गोलू ने अक्तूबर 2023 में अपने साथियों के साथ मिल कर थाना बी डिविज़न अमृतसर के क्षेत्र में से 4.2 किलो सोना चोरी किया था।

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है। इस संबंधी एफआईआर नंबर 25 तारीख़ 22- 2-2024 को थाना सिविल लाईन, अमृतसर में भारतीय दंड संहिता की धारा 457 और 380 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *