डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के अंतर्गत बुधवार को ग्रेटर लुधियाना एरिया डिवैल्पमैंट अथारटी (गलाडा) के फील्ड अफ़सर के तौर पर तैनात ज़ोरा सिंह को 4000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
यह प्रगटावा करते हुए आज यहाँ राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को ज़िला अदालत लुधियाना में वकील के तौर पर वकालत करते हुए अमित राय, निवासी ईश्वर नगर, लुधियाना की तरफ से दर्ज करवाई शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच की और बताया कि उक्त कर्मचारी की तरफ से शिव व्यवहार, गाँव जसपाल बाँगड़, लुधियाना में उसके निर्माणाधीन दो मकानों का लैंटर डालने के बदले 4000 रुपए रिश्वत की माँग की है।
शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि उक्त कर्मचारी ने धमकी दी कि यदि रिश्वत की रकम दोनों मकानों के लिए न दी गई तो वह लैंटर डालने नहीं देगा और यह भी कहा है कि रिश्वत की यह रकम गलाडा के अन्य अधिकारियों में वितरित की जाएगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद लुधियाना रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 4000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7 ए के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना में केस दर्ज किया गया है। उक्त मुलजिमों को कल अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले की आगे जांच जारी है और गलाडा के अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें








