Shahjahan Sheikh: शाहजहां शेख को लेकर पश्चिम बंगाल में बवाल, आखिरकार पुलिस ने शेख को CBI के हवाले किया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 335 शब्द|📅 06 Mar 2024

डेली संवाद, कोलकाता। Shahjahan Sheikh: West Bengal Police handed over Shahjahan Sheikh to CBI- पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सिसायत उबाल पर है। संदेशखाली (Sandeshkhali) मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित नेता शाहजहां शेख (Shahjahan Sheikh) को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इससे पहले शाहजहां पश्चिम बंगाल पुलिस की सीआईडी की हिरासत में था। 5 जनवरी को राशन घोटाला केस में ईडी शाहजहां के ठिकानों पर छापेमारी करने गई थी। इस दौरान शाहजहां के समर्थकों ने अधिकारियों की टीम पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद से ही वह फरार हो गया था।

महिलाओं का जबरन शोषण

इस बीच संदेशखाली की महिलाओं ने भी शाहजहां के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इन महिलाओं ने शाहजहां और उसके समर्थकों पर शोषण और जबरन जमीन कब्जाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं कई दिनों तक गिरफ्तारी न होने के कारण न्यायालय ने बंगाल पुलिस को कठघरे में खड़ा किया। आखिरकार 55 दिन बाद आरोपी बंगाल पुलिस की गिरफ्त में आया।

क्या है संदेशखाली का मामला?

ईडी की टीम पश्चिम बंगाल के राशन घोटाले में शाहजहां शेख के आवासों पर छापेमारी करने गई थी। इस दौरान ईडी के अधिकारियों की गाड़ियों पर पत्थरबाजी की गई। आरोप टीएमसी नेता शाहजहां शेख के समर्थकों पर लगा। इसके बाद से शाहजहां शेख फरार हो गया और समन करने के बावजूद एजेंसी के सामने पेश नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इधर ईडी ने घटना को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर शाहजहां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों पर हमला करने के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की। इसके अलावा एजेंसी ने शाहजहां के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *