Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने विधानसभा में उठाया अरोड़ा खत्री महासभा के मुद्दे, प्रधान राज मदान ने बताया ऐतिहासिक दिन

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने विधानसभा में ऐसा मुद्दा उठाया कि पूरे पंजाब में उनकी वाहवाही होने लगी है। दरअसल विधायक रमन अरोड़ा ने विधानसभा में अरोड़ा खत्री समाज से जुड़े मुद्दे को उठाया और उनके लिए मांग की।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

विधानसभा में रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में अरोड़ा खत्री समाज की करीब 30 फीसदी आबादी है। ज्यादातर लोग कारोबार करते हैं, जो सरकार को टैक्स देते हैं। लेकिन समाज में कई ऐसे लोग भी हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। आर्थिक रूप से कमजोर समाज के लोगों के लिए धर्मशाला बनाई जाए।

अरोड़ा खत्री महासभा ने MLA रमन अरोड़ा का किया धन्यवाद

विधायक रमन अरोड़ा के इस प्रस्ताव को लेकर अरोड़ा खत्री महासभा ने धन्यवाद किया है। अरोड़ा खत्रा महासभा जालंधर के प्रधान राज कुमार मदान ने कहा है कि आज अरोड़ा खत्री महासभा के लिए बड़ा ही सुनहरा दिन है। पिछले 70 साल से किसी भी राजनीतिक दल या जनप्रतिनिधि ने अरोड़ा खत्री महासभा से जुड़े मुद्दे नहीं उठाए।

विधानसभा में क्या बोले रमन अरोड़ा, देखें

राज कुमार मदान ने कहा है कि ये पहली बार है कि विधानसभा में अरोड़ा खत्री समाज से जुड़े मुद्दे रखे गए हैं। इसके लिए विधायक रमन अरोड़ा बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि विधायक रमन अरोड़ा लगातार अरोड़ा खत्री समाज के हित के लिए काम कर रहे हैं।

अरोड़ा खत्री महासभा के पदाधिकारी
अरोड़ा खत्री महासभा के पदाधिकारी

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं, अरोड़ा खत्री महासभा के प्रदेश प्रधान राकेश अरोड़ा, चेयरमैन मुनीष बजाज, युवा अरोड़ा खत्री महासभा के अर्जुन वोहरा ने कहा है कि अरोड़ा खत्री महासभा के लिए ये ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि विधायक रमन अरोड़ा ने समाज के लिए सबसे बेहतर काम किया है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

Jalandhar में Ravindra day School की इमारत  पर नगर निगम का बड़ा ACTION | Daily Samvad










728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *