Maha Shivratri 2024: इनोसेंट हार्ट्स में भक्तिभाव से मनाया गया शिवरात्रि पर्व

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Maha Shivratri 2024: इनोसेंट हार्ट्स के सभी स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में महाशिवरात्रि पर्व बड़े भक्तिभाव और धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व का उद्देश्य विद्यार्थियों में ईश्वर के प्रति आस्था-भाव दर्शाना, उनमें आध्यात्मिक गुणों का विकास करना था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

नन्हें मुन्ने बच्चे शिव परिवार श्री गणेश, भगवान शिव व माता पार्वती की वेशभूषा में सजकर आए और उन्होंने ईश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा, विश्वास व आस्था का परिचय दिया। इस अवसर पर स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को शिवरात्रि पर्व का महत्व बताया गया।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

बच्चों द्वारा ‘ओम नमः शिवाय’ मंत्र का उच्चारण किया गया। शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स) ने बताया कि महाशिवरात्रि एक पर्व ही नहीं बल्कि हर देशवासी में धर्म के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। इससे बच्चों में आस्तिकता का भाव आता है, ईश्वर के प्रति आस्था,भक्ति व आध्यात्मिकता का विकास होता है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

Jalandhar में Ravindra day School की इमारत  पर नगर निगम का बड़ा ACTION | Daily Samvad










728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *