LPG Cylinder Price: महिला दिवस पर केंद्र सरकार का तोहफा, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 228 शब्द|📅 08 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। LPG Cylinder Price: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। दरसअल इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी है।

सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपये की कटौती करने का फैसला किया है। इस कटौती के बाद अब दिल्ली में कीमत 903 रुपये से घटकर 803 रुपये, भोपाल में 808.50 रुपये, जयपुर में 806.50 रुपये और पटना में 901 रुपये हो गई है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इससे पहले राखी के मौके पर सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत में 200 रुपये की कटौती की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 100 रुपये कम करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पीएम ने ट्वीट करने हुए कहा कि “महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।”

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *