Jalandhar News: जालंधर में शादी का झांसा देकर NRI की बेटी से दुष्कर्म, हड़पे 9 लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 336 शब्द|📅 08 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में एनआरआई की बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पीड़िता को धमकाता था कि वह उसकी निजी तस्वीरें वायरल कर देगा। इसके साथ ही वह उस पर एसिड अटैक करवा देगा। यही नहीं आरोपी ने उससे लाखों रुपए भी ऐंठ लिए।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

वहीं आरोपी की पहचान लखविंदरजीत सिंह निवासी गांव शिवदासपुर (जालंधर) के रूप में हुई है।युवती ने बताया कि उसके माता-पिता विदेश में रहते हैं, और उसकी बहन भी स्टडी वीजा पर विदेश गई है। वह अपनी दादी के साथ रहती है।

गिरफ्तार आरोपी लखविंदरजीत सिंह
गिरफ्तार आरोपी लखविंदरजीत सिंह

3 साल पहले वह जिंदा रोड स्थित एक स्कूल में गई थी। यहां उसकी मुलाकात लखविंदरजीत सिंह से हुई। लखविंदरजीत ने उसको प्यार के जाल में फंसाया और धीरे-धीरे कर 9 लाख रुपए ले लिए। साथ ही शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके साथ ही उसने बताया कि अपना पैसा लखविंदरजीत सिंह को देती रही, क्योंकि वह खुद कोई काम नहीं करता था। जब भी वह उससे काम करने के लिए कहती थी तो आरोपी उसे धमकी देता था। जब उसने उससे अलग होने के लिए कहा तो आरोपी उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने और एसिड अटैक कर मारने की धमकी देने लग पड़ा।

जिसके बाद उसने इस सारी बात की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार ने तुरंत प्रभाव से मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया और फिर जांच के बाद केस दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस न तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर फोन को कब्जे में लिया है। इसकी जांच करवाई जा रही है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *