Punjab Weather Update: पंजाब में कई जगहों पर बारिश के साथ तेज हवाएं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 08 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देश के कुछ मैदानी इलाकों में पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इससे मौसम का मिजाज बदल गया है। दूसरी ओर, मौसम विभाग के अनुसार, 10 मार्च 2024 की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इसके चलते 12 मार्च तक पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। इसका असर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी दिखने की संभावना है। इसलिए 10 से 12 मार्च के दौरान मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग का मानना है कि 11 मार्च से राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ेगा और मौसम में बदलाव आएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी के अंत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई थी, लेकिन पिछले कई दिनों से इसमें एक बार फिर गिरावट आई है। इसके चलते दिल्ली में सुबह और शाम के वक्त ठंड पड़ रही है। जबकि उत्तर प्रदेश में 8 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 9 मार्च को पश्चिम से पूर्व तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 10, 11 और 12 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, 8 मार्च को और फिर 10 से 15 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है, जो 13 मार्च को चरम पर होगी। पश्चिम बंगाल और झारखंड के गंगा तटीय कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *