Canada News: कनाडा में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 08 Mar 2024

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा के ओंटारियो (Ontario) के नैशविले के पास एक विमान दुर्घटना (Plane Crash In Canada) में एक पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से पायलट की आखिरी बातचीत के मुताबिक, विमान का इंजन रुकने के कारण यह हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में मारा गया परिवार किंग सिटी का रहने वाला था।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

वहीं मृतकों की पहचान विक्टर (43), उनकी पत्नी रीमा (39) और तीन बच्चे डेविड (12), एडम (10) और एम्मा (7) के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, विमान का पायलट विक्टर था। विमान ब्रैम्पटन फ्लाइंग क्लब से किराए पर लिया गया था और इंजन बंद होने पर 2500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सूचना मिलने के बाद विमान को राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारने की आपातकालीन व्यवस्था की गई, लेकिन एटीसी द्वारा दिए गए निर्देशों के बावजूद विमान वहां नहीं पहुंच सका और रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *