National Creators Award: पीएम मोदी ने 23 कंटेंट क्रिएटर्स को किया सम्मानित, पढ़ें लिस्ट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 471 शब्द|📅 08 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। National Creators Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार (National Creators Award) प्रदान किए हैं। यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ कहानीकार पुरस्कार सहित बीस श्रेणियों में प्रदान किया गए।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

बता दें कि पहले दौर में 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे, जिसके बाद वोटिंग राउंड किया गया था। अंत में तीन अंतरराष्ट्रीय रचनाकारों सहित 23 विजेताओं का चयन किया गया।

यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कीर्तिका गोविंदा सामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • रणवीर अल्लाहबडिया (बियर बाइसेप्स) को ‘डिसरप्टर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिया गया।
  • पंक्ति पांडे को फेवरेट ग्रीन चैंपियन का पुरस्कार दिया गया।
  • अंकित बैयानपुरिया को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य और फिटनेस निर्माता का पुरस्कार मिला।
  • सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्माता का पुरस्कार जया किशोरी को मिला।
  • वर्ष का सांस्कृतिक राजदूत पुरस्कार मैथिली ठाकुर को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय निर्माता का पुरस्कार ड्रू हिक्स को प्रदान किया गया।
  • ‘मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर’ का पुरस्कार महिला श्रेणी में श्रद्धा को दिया गया।
  • पुरुष श्रेणी में ‘मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर’ का पुरस्कार आरजे रौनक को मिला।
  • ‘सेलेब्रिटी क्रिएटर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार अमन गुप्ता को दिया गया।
  • ‘बेस्ट नैनो क्रिएटर’ का पुरस्कार पीयूष पुरोहित को दिया गया।
  • ‘बेस्ट माइक्रो क्रिएटर’ का पुरस्कार अरिदमन को दिया गया।
  • गेमिंग कैटेगरी में ‘बेस्ट क्रिएटर’ का पुरस्कार निश्चय को मिला।
  • शिक्षा कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार नमन देशमुख को मिला।
  • फूड श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर का पुरस्कार कबिता सिंह को दिया गया।
  • कामिया जानी को ‘फेवरेट ट्रैवल क्रिएटर’ पुरस्कार प्रदान किया।
  • हेरिटेज फैशन आइकन श्रेणी में जाह्नवी सिंह को अवॉर्ड दिया गया।
  • इसके अलावा, ‘स्वच्छता एंबेसडर अवॉर्ड’ में मल्हार कलांबे और ‘बेस्ट क्रिएटर इन टेक कैटगरी’ में गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी) को सम्मानित किया गया।

3 इंटरनेशनल क्रिएटर्स को मिला अवॉर्ड

इस साल तीन इंटरनेशनल क्रिएटर्स को भी ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। इसमें किली पॉल, ड्रू हिक्स और कैसेंड्रा मे स्पिटमैन का नाम शामिल है।

क्या है इस अवॉर्ड का उद्देश्य?

बता दें कि प्रधानमंत्री 20 श्रेणियों में पहला राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान कर रहे थे। इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता, शिक्षा, गेमिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता और प्रभाव को पहचानना है। इस पुरस्कार के लिए 1.5 लाख से अधिक नामांकन और लगभग 10 लाख वोट पड़े, 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके बाद, वोटिंग राउंड में विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल रचनाकारों के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए। इसके बाद, तीन अंतरराष्ट्रीय रचनाकारों सहित 23 विजेताओं का चयन किया गया।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *