UK News: यूके सरकार की खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 खाते और 100 करोड़ रुपये किए जब्त

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 09 Mar 2024

डेली संवाद, ब्रिटेन। UK News: ब्रिटेन की सरकार ने भारत विरोधी खालिस्तान समर्थकों (Khalistani Supporters) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक खालिस्तानी फंडिंग नेटवर्क के लिए बनाई गई स्पेशल टास्क फोर्स ने खालिस्तान समर्थकों के 300 से ज्यादा बैंक खाते जब्त कर 100 करोड़ रुपये की रकम जब्त की है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि टास्क फोर्स ने इन सभी बैंक खातों से कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में संदिग्ध लेनदेन का पता लगाया था। सूत्रों के मुताबिक खालिस्तान समर्थक सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के खाते से 20 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं।

एसएफजे ने यह रकम स्कॉटलैंड में खालिस्तान के समर्थन में जनमत संग्रह के लिए जमा की थी। अमेरिकी नेटवर्क का खुलासा करने के लिए एफबीआई से संपर्क पर नजर रखी जा रही है। टास्क फोर्स ने अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच एजेंसी एफबीआई से भी संपर्क किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

टास्क फोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि भारत में प्रतिबंधित संगठनों के अमेरिका स्थित नेताओं की फंडिंग रोकने के लिए एक टीम अगले महीने अमेरिका जाएगी। सूत्रों के मुताबिक पिछले साल बनी ब्रिटिश टास्क फोर्स की निगरानी सूची में पांच हजार से ज्यादा बैंक खाते हैं। टास्क फोर्स ने इन खातों को दो प्रकार में बांटा है। पहला, सीधे तौर पर घोषित खालिस्तान नेताओं से जुड़े खाते और दूसरा, खालिस्तान समर्थकों से जुड़े खाते।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *