Food Poisoning: हॉस्टल में खाना खाने से 100 से अधिक छात्रों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Food Poisoning: एक हॉस्टल में खाना खाने के बाद बच्चों की तबियत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है। दरअसल ग्रेटर नोएडा में एक हॉस्टल का खाना खाने से 100 से अधिक छात्रों की तबियत बिगड़ गई।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

जिसके बाद बच्चों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी छात्र फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नॉलेज पार्क के थाना क्षेत्र के आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड के हॉस्टल में रह रहे छात्रों की तबीयत बिगड़ी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं छात्रों का आरोप है कि उन्हें हॉस्टल की तरफ से खराब खाना परोसा गया है। शुक्रवार की रात को हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को मेस में गलत खाना परोसा गया था, जिसके बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। कई बच्चों ने पेट में दर्द और उल्टियों की शिकायत की। जिसके हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई।

देखते ही देखते ये संख्या बढ़ती चली गई। फिलहाल सभी छात्र खतरे से बाहर बताए जा रहे है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *