Cleaning Refrigrator: फ्रिज से आ रही है गंदी बदबू, तो कुछ इन तरीको से साफ़ करे अपना फ्रिज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 390 शब्द|📅 10 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Cleaning Refrigrator: फ्रिज में क्या-क्या नहीं रखा जाता। सब्जियां, फ्रूट्स, दही, दूध और खाने पीने की कई चीजें इसमें स्टोर करने पड़ती है। जब ज्यादा दिनों तक यह सब कुछ फ्रिज में पड़ा रहे तो इसमें गंदी बदबू आने लगती है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

बाद में यही गंदगी बदबू घर में भी फैल जाती है। ऐसे में घर का हाईजीन मैंटेन करने के लिए बीमारियां पनपने से बचाने के लिए फ्रिज को समय-समय पर साफ जरुरी है।

फ्रिज खाली कर लें

साफ करने से पहले फ्रिज को खाली करना जरुरी है। सबसे पहले फ्रिज में से खराब और पुराने फूड निकालकर फेंक दें। इसी के साथ हर आइट की एक्सपायरी डेट और स्मैल भी जरुर दे लें ताकि फ्रिज साफ करने के बाद यह फिर से खराब न हो जाए।

शेल्व्स को करें क्लीन

खाली होने के बाद फ्रिज आसानी से साफ हो सकता है। इसे साफ करने के लिए पहले सारे शेल्व्स बाहर निकाल लें, फिर फ्रिज क्लीन करने में आपको आसानी होगी। शेल्व्स को साफ करने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोड़ा को पानी में घोल लें।

फिर इस घोल से फ्रिज के कोने , दाग-धब्बे और शेल्व्स को साफ कर लें। फिर पानी से धोकर इन शेल्व्स को पानी के साथ सुखा दें।

बॉक्स करें साफ

फ्रिज में पड़े बॉक्स को साफ कर लें। जिन डिब्बों में से सामान बाहर नहीं आ सकता उन्हें फ्रिज में ही साफ करके वापिस रख दें।

गर्म पानी

फ्रिज में फूड के दाग अगर रह गए हैं तो इन्हें साफ करने के लिए आप गर्म पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्म पानी की मदद से फ्रिज के कोनों में चिपका फूड और दाग आसानी से साफ हो जाएंगे। हालांकि इस दौरान यह ध्यान रखें कि उबलता पानी फ्रिज की सरफेस पर न पड़े नहीं तो फ्रिज खराब हो सकता है।

वनीला एक्स्ट्रैक्ट

फ्रिज साफ करने के बाद भी अगर इसमें आ रही बदबू दूर नहीं होती तो आप वनीला एक्सट्रैक्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी बॉल में कॉटन और वनीला एक्स्ट्रैक्ट लेकर फ्रिज के सेंटर में रख दें। इससे फ्रिज की गंदी बदबू आसानी से दूर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *