Punjab News: पंजाब में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, नहीं चलेगी सरकारी बसें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 11 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 12 और 13 मार्च को सरकारी बसें नहीं चलेगी जिस कारण बसों में सफर करने वालों को काफी मुश्किल हो सकती है। मिली जानकारी अनुसार लुधियाना में पनबस और PRTC के कच्चे मुलाजिमों की तरफ से रैली निकाली गई।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इस दौरान कच्चे मुलाजिमों द्वारा फैसला लिया गया कि पूरे पंजाब में सरकारी बसें नहीं चलेगी। उनके द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद सवारियों को काफी मुश्किल होगी। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार अपने वायदों से पीछे हट रही है जिसके कारण बसों को बंद करने का ऐलान किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि विरोध में आज रैली की गई है इसमें फैसला लिया गया है कि कल यानि 12 मार्च को दोपहर के बाद पूरे पंजाब में बसें नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि इस कारण पंजाब भर के कच्चे मुलाजिम 13 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे और इस दौरान कोई भी बस नहीं चलेगी।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *