Punjab News: अरविंद केजरीवाल ने किए बड़े खुलासे, बोले- पंजाब में AAP सरकार को गिराने की रची जा रही है साजिश

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज मोहाली (पंजाब) में एक कार्यक्रम के दौरान बड़े खुलासे किए हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में AAP की सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है, AAP विधायकों से रोज संपर्क किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अकेले केंद्र सरकार और राज्यपाल से लड़ रहे हैं। अब पंजाबियों का कर्तव्य है कि वे पंजाब की 13 सीटें जीताकर भगवंत मान के हाथ मजबूत करें। पंजाब के लोग उनके मालिक हैं, वह सेवक हैं। अब अपने मालिकों (पंजाब के लोगों) से और मांग करने आए हैं।

लोकसभा चुनाव में भी 13 सीटों पर जिताएं

केजरीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी 13 सीटों पर जिताएं। वह अपने लिए नहीं बल्कि आपके लिए 13 सीटें मांग रहे हैं। पंजाब की प्रगति के लिए 13 सीटें मांग रहे हैं।

पंजाब की जनता के शुक्रगुजार हैं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह पंजाब की जनता के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने दो साल पहले बड़े-बड़े नेताओं को हराकर आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जिताकर इतिहास रचा जिसमें हमें 117 में से 92 सीटें मिलीं। वह पंजाब के लोगों का एहसान तो नहीं चुका सकते, लेकिन पंजाबियों का विकास कर उनका जीवन स्तर ऊंचा तो उठा ही सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब के मंत्री और विधायक 24 घंटे लोगों की सेवा कर रहे हैं। आज दो साल बाद भी पंजाब के बच्चों से पूछो तो सब एक ही बात कहते हैं कि 75 साल में ऐसी सरकार नहीं देखी। सीएम भगवंत मान के चेहरे पर पंजाब के चुनाव मैदान में उतर रही आम आदमी पार्टी ने भी अपना नया नारा ‘संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब और बढ़ेगी शान’ जारी किया है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

Jalandhar में Ravindra day School की इमारत  पर नगर निगम का बड़ा ACTION | Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar