Canada-India News: कनाडा भेजने के नाम पर The Visa Land Immigartion ने ठगे 11.90 लाख

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 393 शब्द|📅 11 Mar 2024

डेली संवाद, मोहाली/टोरंटो। Canada-India News: कनाडा जाकर पढ़ने (Study in Canada) और वहां नौकरी (Job in Canada) करने की इच्छा रखने वाले पंजाब के लोगों को लगातार ठगा जा रहा है। ताजा मामला मोहाली (Mohali News) के सेक्टर-70 में ठगी का सामने आया है। ठग एजैंटों के खिलाफ 11.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

कंपनी संचालकों ने पीड़ित को कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर अलग-अलग समय पर पेमेंट लेकर उसको ना तो वीजा दिया और न ही उसके पैसे वापस किए। इस मामले में मटौर थाना पुलिस ने हिसार के बरवाला स्थित प्रेमनगर ढाणी निवासी शिकायतकर्ता जगरूप सिंह के बयान पर एफआईआर दर्ज की है।

रीत कौर कौड़ा, कुलबीर व निशान के खिलाफ केस

पुलिस ने दा वीजा लैंड इमिग्रेशन (The Visa Land Immigartion) कंपनी के संचालक रीत कौर कौड़ा, कुलबीर सिंह कौडा व निशान सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 120बी व इमिग्रेशन एक्ट -24 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस इमिग्रेशन कंपनी के संचालक कंपनी बंद कर फरार हो चुके हैं, जिनकी तलाश जारी है।

सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर ठगी

पीड़ित जगरूप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने सेक्टर-70 में दि वीजा लैंड इमिग्रेशन कंपनी का विज्ञापन सोशल मीडिया पर देखा था। इसके बाद उसने कनाडा का वीजा लेने के लिए उक्त कंपनी के साथ संपर्क किया। कंपनी संचालकों ने उसे कनाडा का वीजा देने के लिए कुल 11.90 लाख रुपये मांगे। उसने 5.50 लाख रुपये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच बरवाला से चेक के माध्यम से पेमेंट खाते में डलवाई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसी तरह 40 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से और 6 लाख रुपये सोहाना गुरुद्वारे के नजदीक वसूल किए। उसने बताया कि रकम मंदीप सिंह व निशान सिंह की मौजूदगी में दिए थे। उसने आरोप लगाया कि रकम लेकर न तो कंपनी ने उसे वीजा दिया और न ही पैसे वापस किए। यही नहीं कंपनी ने अपना दफ्तर बंद कर दिया और अब उसका फोन भी उठाना बंद कर दिया। इस मामले की शिकायत उसने मटौर थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *