Punjab News: आप ने पंजाब को आर्थिक आपातकाल की तरफ धकेला- तरूण चुघ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 452 शब्द|📅 11 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने संसाधनों का घोर दुरुपयोग करके और राज्य को भारी ऋण के बोझ से दबा कर पंजाब को आर्थिक पतन के कगार पर धकेल दिया है।

तरुण चुघ ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग करते हुए कहा कि अगर गिरावट कुछ और समय तक जारी रही, तो पंजाब को वित्तीय आपातकाल घोषित करना पड़ सकता है, जैसा कि श्रीलंका पाकिस्तान में हुआ था। चुघ ने पंजाब की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से चौपट करने के लिए भगवंत मान सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि केंद्रीय करों में पंजाब का हिस्सा 2022-23 में 14,000 करोड़ रुपये से लगातार बढ़ रहा है और चालू वित्त वर्ष में 22000 करोड़ रुपये हो गया है, ऋण-जीडीपी अनुपात खतरनाक ऊंचाइयों को छू चुका है। आरबीआई की इसे 32 फीसदी तक रखने की सिफारिश के विपरीत, पंजाब की मान सरकार ने राज्य पर लापरवाही से कर्ज बढ़ाकर इसे 45 फीसदी तक पहुंचा दिया है।

पिछले वित्तीय वर्ष में राज्य ने 94000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था, लेकिन पंजाब पर कुल कर्ज 3.7 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके अलावा, पूंजीगत व्यय 2022-23 में 10,354 करोड़ रुपये से घटाकर 2024-25 में 7,445 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इससे स्पष्ट होता है पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के पास विकास के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि चिंताजनक बात यह है कि ग्रामीण और लघु उद्योगों के लिए आवंटन 2023-24 में 385 करोड़ रुपये से घटाकर 2024-25 में 126 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसी तरह, सड़कों और पुलों के आवंटन में 2023-24 में 295 करोड़ रुपये से भारी कटौती करके 2024-25 में 192 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यहां तक कि कृषि और संबंधित क्षेत्रों के आवंटन में भी लगभग 100 करोड़ रुपये की कटौती की गई है।

यह पंजाब में भगवंत मान सरकार की गलत और विकास विरोधी नीतियों का एक गंभीर प्रतिबिंब है। तरुण चुघ ने कहा आप सरकार ने ग्रामीण विकास, कृषि, लघु उद्योग और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए बजटीय आवंटन में भारी कटौती की है। आप सरकार द्वारा एससी एसटी वर्गों और ओबीसी के लिए कोई विशेष कल्याणकारी योजनाएं शुरू नहीं की गई हैं, जो दर्शाता है कि मान सरकार राज्य के समावेशी विकास तथा दलित, गरीब और पिछड़ा वर्ग की विरोधी है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *