Punjab News: विकास प्रोजेक्टों की शुरुआत के समय राज्य सरकार को नजरअंदाज कर पंजाब के लोगों का निरादर कर रही है केंद्र सरकार- मुख्यमंत्री

Daily Samvad
4 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 555 शब्द|📅 12 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा राज्य के विकास प्रोजेक्टों से सम्बन्धित समागमों में चुनी हुई राज्य सरकार को नजरअन्दाज कर पंजाब के लोगों के जनादेश का अपमान किया जा रहा है।

पंजाब विधान सभा के सैशन के दौरान संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य के सात रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड करने के काम का उद्घाटन कर रहे हैं परन्तु बदकिस्मती से पंजाब के लोगों और पंजाब सरकार को इसके लिए न्योता नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि देश के प्रधानमंत्री मीडिया के सामने शोहरत हासिल करने के लिए बहुत नीचे गिर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के विकास को दिखाने वाले समागमों के इस तरह के राजनीतीकरण से बचना चाहिए क्योंकि यह देश के हित में नहीं है, उन्होंने कहा कि यह अपनी सरकार चुनने वाले तीन करोड़ लोगों के जनादेश का घोर अपमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की शीर्ष लीडरशिप ‘कार्यों का सेहरा’ लेने के लिए ऐसे ओछे उधेड़-बुन में उलझी हुई है।

राज्य के लोग बहुत बुद्धिमान

उन्होंने कहा कि राज्य के लोग बहुत बुद्धिमान हैं और वह अच्छी तरह से जानते हैं कि ज़मीनी स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा उनके लिए कुछ भी ठोस नहीं किया गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब जब मतदान नज़दीक आ रेह हैं तो लोगों को गुमराह करने के लिए तरह-तरह के हत्थकंडे इस्तेमाल किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार पंजाब विरोधी खबत का शिकार रही है, जिस कारण वह राज्य को बर्बाद करने पर तुली हुई है।

भगवंत सिंह मान ने राज्य के साथ सौतेली माँ वाला सलूक करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह ग़ैर-वाजि़ब है। उन्होंने आर.डी.एफ. और एन.एच.एम. के फंड रोकने के लिए केंद्र सरकार की निंदा की, जिससे राज्य के विकास में रोड़े बिछाऐ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से आठ हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के फंडों को गलत तरीके से रोका गया है, जो राज्य के साथ सरासर नाइन्साफी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की भलाई के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिसके लिए बड़े स्तर पर कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार लोगों की भलाई के लिए लोगों के साथ सलाह-मश्वरा कर नीतियाँ बनाईं जा रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पंजाब के कोने-कोने का दौरा कर समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ मीटिंगें की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकार-किसान मिलनी की कार्यवाहियाँ की गई थीं, जिसके बाद किसानों के साथ सलाह-मश्वरा करके राज्य की खेती के बारे में रूप-रेखा बनायी गई थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों और उद्योगपतियों के लम्बित मसलों को हल करने के लिए सरकार-व्यापार मिलनी करवा रही रही है। भगवंत सिंह मान ने व्यापारियों से प्राप्त सुझावों के अनुसार राज्य सरकार की तरफ से व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कई अहम फ़ैसले लिए गए हैं।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *