Punjab News: ‘सरकार-व्यपार मिलनी’ की नई पहल के लिए व्यापारियों और उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 507 शब्द|📅 12 Mar 2024

डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: होशियारपुर के व्यापारियों और उद्योगपतियों ने ‘सरकार-व्यपार मिलनी’ जैसी अनूठी पहल के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रशंसा की। व्यपार मंडल के प्रधान गोपी चंद कपूर ने इस क्षेत्र के व्यापारियों और उद्योगपतियों की भलाई के लिए उठाए गए कई कदमों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि व्यापारिक समुदाय के लंबित मुद्दों के हल के लिए ‘सरकार-व्यपार मिलनी’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की राजनीति के इतिहास में यह अनोखी और अभूतपूर्व घटना व्यापारियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर रही है। अपने संबोधन में दीपक मरवाहा ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए यहां आए है, जबकि पुराने शासकों ने कभी इसकी परवाह नहीं की।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने आम आदमी के कल्याण के लिए कई जन-समर्थक नीतियां शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की, जिससे विकास के एक नए युग की शुरुआत हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री की सोच दूरदर्शी है और उनमें समर्पण की भावना है।

इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने फायर स्टेशन की अत्याधुनिक इमारत के निर्माण के लिए नगर निगम को 2.5 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रेलवे रोड से मौजूदा फायर स्टेशन तबदील किया जाएगा और इस स्थान का प्रयोग वाहन पार्किंग के लिए किया जाएगा, जिससे बाजार में वाहनों की भीड़ कम होगी।

इस दौरान कारोबारी तरूण चावला ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार उद्योग और व्यपार के लिए सहायक के तौर पर काम कर रही है। उन्होंने उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में पंजाब को नंबर एक राज्य बनाने के लिए पंजाब सरकार को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने औद्योगिक उद्देश्यों के लिए नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस मांग के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगपतियों के उपयोग के लिए नहरी पानी उपलब्ध करवाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे भूमिगत जल बचाने में मदद मिलेगी और इससे बड़े पैमाने पर उद्योगपतियों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को उचित बनाने के लिए एक तकनीकी कमेटी का गठन किया जाएगा।

होशियारपुर इंडस्ट्रीयल एरिया के प्रधान संजीव सिंगला ने उद्योग एवं व्यापार को गति देने के लिए औद्योगिक क्षेत्र के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने पंजाब में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई अनुकरणीय पहलों के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह औद्योगिक क्षेत्र पी.एस.आई.ई.सी. को सौंप दिया गया है और एक करोड़ रुपये से जल्द ही विकास कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन कार्यों के लिए टैंडर जारी किए जाएंगे और इस क्षेत्र का अनुकरणीय विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *