Punjab Weather Update: पंजाब में आज फिर मौसम लेगा करवट, IMD ने 15 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 13 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर उत्तर पश्चिम भारत का मौसम बदलने जा रहा है। इस समय देश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और बर्फबारी जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13 और 14 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। IMDके मुताबिक भारत के उत्तर पश्चिम क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के इलाकों में 13 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

मौसम विभाग ने 14 से 17 मार्च के बीच ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 16 मार्च और 17 मार्च को झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद है। पूर्वोत्तर में अगले तीन दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मौसम विभाग ने अगले छह दिनों में अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। 13 मार्च से अगले दो दिनों तक केरल में और अगले 3 दिनों तक आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मौसम गर्म और नमी वाला रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पंजाब के 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला में अलर्ट जारी किया है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *