Jalandhar News: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में करोड़ों का घपला करने वालों पर कभी भी बड़ी कार्रवाई, केएल सहगल मैमोरियल की प्रापर्टी होगी जब्त

Daily Samvad
3 Min Read
Jagtar-Sanghera-Chairman-Improvement-Trust-Jalandhar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 443 शब्द|📅 13 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (Improvement Trust Jalandhar) के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा (Jagtar Singh Sanghera) ने आज प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा है कि केएल सहगल मैमोरियल समेत अन्य़ संपत्तियों की जांच के बाद प्रापर्टी जब्त की जाएगी। इसके साथ जिन लोगों ने ट्रस्ट में करोड़ों रुपए का घपला किया है, वे बहुत जल्द जाएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा ने कहा कि शहर में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की अलग-अलग स्कीमों में जायदाद को लेकर ई-नीलामी रखी गई है जोकि 2 दिन तक चलेगी। ई-नीलामी के लिए ऑनलाइन बुकिंग 1 मार्च से शुरू हो चुकी है जोकि 22 मार्च तक चलेगी। ई-नीलामी का समय 27 से 29 मार्च तक सुबह 9 बजे से 5 बजे तक होगा। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की स्कीम में कई संपत्तियां नीलाम करने के लिए कई दिनों से तैयारी चल रही है।

सूर्या एंक्लेव समेत कई संपत्तियां होगी नीलाम

चेयरमैन के मुताबिक इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की अलग-अलग स्कीमों में 170 एकड़ सूर्य एंक्लेव में कमर्शियल जायदाद है, जिसमें एक प्राइमरी स्कूल, 16 स्वीट शॉप, 8 स्टाल साइड, 2 नर्सिंग होम साइड व शहीद रमनदादा कमर्शियल काम्पेलक्स (3.71 एकड़) रिहायशी जायदाद शामिल है।

चेयरमैन ने बताया कि शहर में अन्य जगहों पर भी बोली लगाई जाएगी। अगर इस दौरान कोई व्यक्ति पैसे देकर जगह लेने की मांग करता है तो उसकी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। इसी बीच अगर किसी ने खरीदी जमीन का नक्शा पास करवाना है तो वह उनसे सीधा सम्पर्क कर सकता हैं।

सरकारी पैसों में गबन करने वाले जेल जाएंगे

उन्होंने कहा कि पेंडिग बिलों और लंबित शिकायतों का भी निपटारा किया जा रहा है इसी के साथ जिन लोगों ने करोड़ों रुपए के प्लाटों को लाखों रुपए में बेचकर घोटाला किया और जिन लोगों ने सरकारी पैसों में गबन किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जेला भी भेजा जा सकता है।

चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा ने बताया कि उनके पास एक शिकायत आई। प्लाट की जांच करने पर उसमें गबन पाया गया। रजिस्ट्री करवाने के दौरान अन्य व्यक्ति के खिलाफ जांच सही पाई गई जिसका जल्द हल किया जाएगा। व्यक्ति ने ट्रस्ट की जगहों पर आगे किराए दिया, जिसका कोर्ट में केस लंबित है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

चेयरमैन ने कहा कि केएल सहगल मेमोरियल सहित अन्य प्रॉपर्टी की जांच करने के बाद प्रॉपर्टी को जब्त किया जाएगा या फिर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि लतीफपुरा में बेघर हुए लोगों को वह आज भी नए और बढ़िया घर देने को तैयार हैं।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *