Pakistan National Bank: पाकिस्तान में आर्थिक मंदी के चलते बैंकों में छपे आधे नोट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 487 शब्द|📅 13 Mar 2024

डेली संवाद, इस्लामाबाद। Pakistan National Bank: कंगाल पाकिस्तान की आर्थिक मंदहाली के चलते देश में लोग रोजी-रोटी के लिए तरस रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि पाकिस्तान का स्टेट बैंक ने नोट भी अधूरे छापने शुरू कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान ने ऐसे नोट रिलीज कर दिए और लोगों को देने के लिए बैंकों तक भी पहुंचा दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

पाकिस्तान के एक बैंक कर्मचारी ने ही इन आधे अधूरे छपे बैंक नोट का वीडियो बना लिया। आधे छपे बैंक का वीडियो आने के कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पाकिस्तानी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

उसेर्स ने ऐसे किए कमैंट्स

एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लोगों ने जमकर भड़ास निकाली। फ्रॉम कराची नाम के हैंडल से लिखा गया, “यह पाकिस्तान सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस कराची के प्रिंटिंग स्टाफ की लापरवाही है और स्टेट बैंक भी उतना ही जिम्मेदार है।”

फेसबुक यूजर फैसल बट ने टिप्पणी की, “अगर ये नए बंडल हैं, तो यह स्टेट बैंक का बेहद गैरजिम्मेदाराना व्यवहार है।” पोस्ट के नीचे एक अन्य ने कमेंट किया, “स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान को इसके खिलाफ गंभीर कार्रवाई करनी चाहिए।”

पाकिस्तान के अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक

एक यूजर ने एक्स पर लिखा, जब आप बैंक और एटीएम से नकदी निकाल रहे हों तो बहुत सावधान रहें। एक-एक नोट की जांच करें। पाकिस्तान के डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने मंगलवार को आधे प्रिंट नोट के मामले की जांच की घोषणा की है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक शख्स खुद को नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान (एनबीपी) की मॉडल कॉलोनी शाखा का मैनेजर बता रहा है। शख्स ने 1000 रुपये के दो नोट पकड़े हुए हैं, जो सिर्फ एक तरफ ही छपे हुए हैं।

एक और हैरान करने वाली बात

एक और हैरान करने वाली बात है कि इन नोटों के बारे में बैंक कर्मचारियों को भी तब पता चला जब ग्राहकों ने इन आधे प्रिंट नोटों की शिकायत की। वायरल वीडियो में कर्मचारी को कहते सुना जा सकता है कि मुझे नहीं पता कि कितने बंडल पहले भेजे जा चुके हैं। बैंक कर्मचारी के अनुसार उन्हें भी इस बारे में तब पता चला जब एक ग्राहक ने इन्हें लौटा दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके बाद शख्स एक अन्य बैंक कर्मचारी के मेज के पास कैमरा लेकर पहुंचता है जो नोटों के एक बंडल की जांच कर रहा था। जैसे ही कर्मचारी ने बंडल को पलटना शुरू किया, एक के बाद एक चौथा नोट ऐसा था जो सिर्फ एक ही तरफ से प्रिंट था। मैनेजर ने आगे कहा कि हर बंडल में कम से कम दो नोट इस तरह आधे छपे हुए हैं।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *