Punjab News: लंपी स्किन बीमारी से बचाव के लिए 50 प्रतिशत गऊओं का टीकाकरण मुकम्मल- गुरमीत सिंह खुड्डियां

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 13 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: लम्पी स्किन बीमारी से बचाव के लिए चलाई जा रही व्यापक टीकाकरण मुहिम के अंतर्गत पंजाब के पशुपालन विभाग ने केवल 17 दिनों के अंदर लगभग 50 प्रतिशत गऊओं का टीकाकरण मुकम्मल कर लिया है। लम्पी स्किन एक वायरल बीमारी है, जिससे पशुओं को बुख़ार के साथ-साथ चमड़ी पर गाँठें बन जाती हैं और यह पशुओं के लिए जानलेवा हो सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

जिक्रयोग्य है कि यह मुहिम इस साल 25 फरवरी को शुरू की गई थी, जिसके अंतर्गत गऊओं को इस घातक बीमारी से बचाने के लिए बूस्टर डोज़ के तौर पर गोट पॉक्स वैक्सीन तीसरी बार लगाई जा रही है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इस व्यापक मुहिम के अंतर्गत राज्य के 25 लाख गऊओं के 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा राज्य में अब तक 12,49,779 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। कैबिनेट मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि राज्य में 16 अप्रैल तक 25 लाख गऊओं के 100 प्रतिशत टीकाकरण को सुनिश्चित बनाने के लिए मुहिम को और तेज किया जाए। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की रोज़ाना की 60,000 डोज लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा 837 समर्पित वैटरनरी टीमें फील्ड में तैनात की गई हैं।

वैक्सीन की 25 लाख डोज खऱीदी

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि राज्य सरकार ने लम्पी स्किन से बचाव के लिए पशुओं के टीकाकरण के लिए तेलंगाना स्टेट वैटरनरी बायोलॉजीकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, हैदराबाद से 78.75 लाख रुपए की लागत से गोट पॉक्स वैक्सीन की 25 लाख डोज खऱीदी हैं। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के अंतर्गत राज्य में सरकारी और प्राईवेट गऊशालाओं में सभी गऊओं का टीकाकरण मुफ़्त किया जा रहा है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *