Punjab News: 2 करोड़ की लागत से बना देश का पहला ऐतिहासिक सारागढ़ी म्युजिय़म

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 758 शब्द|📅 15 Mar 2024

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: सारागढ़ी की ऐतिहासिक लड़ाई में दुष्मनों के साथ टक्कर लेते हुए शहादत प्राप्त करने वाले 21 सिख बहादुर सैनिकों की बेमिसाल बलिदान, बहादुरी और जूझारूपन को समर्पित 2 करोड़ की लागत के साथ बना देश का पहला ऐतिहासिक सारागढ़ी म्युजिय़म लोकार्पित किया गया।

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री अनमोल गगन मान के योग्य नेतृत्व में पंजाब सरकार की तरफ से राष्ट्रीय शहीदों की स्मारक, पंजाब के गौरमयी इतिहास संबंधी लोगों को जागरूक करने, राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहित करने और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों के विकास के लिए बड़े प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत आज विधायक रणबीर सिंह भुल्लर और डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने सारागढ़ी म्युजिय़म का लोकार्पण किया।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि इस म्युजिय़म में सारागढ़ी जंग के समय इस्तेमाल किए गए सिगनलिंग तकनीक के आर्कीफैक्ट्स, इक्यूपमैंट, कोडिंग, डीकोडिंग को दिखाया गया है, जिससे यहाँ आने वाले लोगों और ख़ास कर स्कूली विद्यार्थियों को ऐतिहासिक के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान भी मिलेगा। इस म्युजिय़म में सात गैलरियाँ बनी हैं, जो कि सारागढ़ी पोस्ट और जंग के अलग-अलग पहलुओं से तस्वीर पेश करती हैं।

गैलरी- 2 में बनाया गया थ्रीडी रंगमंच

पहली गैलरी में सारागढ़ी पोस्ट का मॉडल बनाया गया है और सारागढ़ी जंग का इतिहास भी दिखाया गया है, जिसमें सारागढ़ी के शहीदों के बारे में जानकारी है। गैलरी- 2 में थ्रीडी रंगमंच बनाया गया है जहाँ हवलदार ईशर सिंह के नेतृत्व में हज़ारों अफगानों के साथ लड़े 21 सिख सैनिकों की शूरवीरता को समर्पित सारागढ़ी की ऐतिहासिक जंग को दर्शाती पूरी मूवी दिखाई जाती है। गैलरी-3 में हील्योग्राफी गैलरी है, जिसमें उस समय पर दो किले और एक पोस्ट में किस प्रकार सिगनलिंग होती थी के बारे में लाईव वी.एफ.एक्स. तकनीक के द्वारा दिखाया गया है।

गैलरी-4 में टूडी मूवी चलती

गैलरी-4 में टूडी मूवी चलती है, जिसमें इस लड़ाई के बाद के हालातों, घटनाओं, सम्मानों के बारे में विस्तार सहित जानकारी दी गई है। अगली गैलरी में इस लड़ाई के दौरान सिख फौजियों और अफगानों की तरफ से इस्तेमाल किए गए हथियारों और बंदूकों को प्रतिकों द्वारा दिखाया गया है। छटी गैलरी जिसको लास्ट मैन गैलरी भी कहा जाता है आखिरी शहीद गुरमुख सिंह को समर्पित है। इसके बाद आखिरी गैलरी-7 है जो कि श्रद्धाँजलि गैलरी और सैल्फ़ी गैलरी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

यहाँ सिख फौजियों की बंदूक रखी गई है जहाँ सैंसर लगाया गया है जिसको छूकर शहीदों को श्रद्धाँजलि दी जाती है। इसी गैलरी में सारागढ़ी जंग के शहीदों का लाइव कटआऊट लगाया गया है जिसके पास खड़े होकर लोग सैल्फ़ी ले सकते हैं। इस गैलरी में उस समय की अख़बारों की कटिंग और महारानी विक्टोरिया द्वारा किया सम्मान, शहीदों के बने यादचिन्हों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इन गैलरियों में टच पैनल लगाए गए हैं जिनमें सारागढ़ी जंग और शहीदों के बारे में पंजाबी और अंग्रेज़ी भाषा में विस्तार से जानकारी ली जा सकती है।

यह अजायबघर 36 सिख के 21 सैनिकों की बेमिसाल गाथा

सारागढ़ी के शहीदों के महान बलिदान की याद में बनाया यह अजायबघर 36 सिख के 21 सैनिकों की बेमिसाल गाथा जो कि समाना रिज्ज (अब पाकिस्तान) में घटी थी, जिन्होंने 12 सितम्बर, 1897 को 10,000 अफगानियों के हमले के खि़लाफ़ लड़ाई लड़ते हुए बलिदान दे दिया था, भारतीय फ़ौज के इतिहास में हमेशा मिसाल बनी रहेगी। पंजाब सरकार द्वारा 2 करोड़ रुपए की राशि ख़र्च कर सारागढ़ी जंग के शहीदों की याद में सारागढ़ी मेमोरियल जिसका नींव पत्थर मुख्यमंत्री द्वारा रखा गया था, का काम भी ज़ोरों पर है।

लोगों को पंजाबियों के बलिदानों के बारे में मिलेगी जानकारी

इसके साथ ही सरहदी जि़ले फिऱोज़पुर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और देश-विदेश के लोगों को पंजाबियों के कीमती बलिदानों के बारे में भी जानकारी मिलेगी। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने कहा कि फिऱोज़पुर में पर्यटन को प्रोत्साहित करने और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों के विकास के लिए बड़े स्तर पर काम किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सारागढ़ी वॉर म्युजिय़म और सारागढ़ी युद्ध स्मारक के अलावा हूसैनीवाला शहीदी स्मारक का भी नवीनीकरण किया जायेगा, जिसके अंतर्गत शहीदी स्मारकों, पार्कों और इमारतों का सौन्द्रीयकरण, पार्किंग व्यवस्था, तालाब और सैलानियों की सुविधा के लिए 25 करोड़ रुपए की ख़र्च किए जाएंगे। इस मौके पर एस.डी.एम. फिरोजपुर चारूमिता, सारागढ़ी मेमोरियल ट्रस्ट के मैंबर डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता, विनोद चौहान डायरैक्टर वीचायो वोयेज के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *