Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के नन्हें स्कॉलर्स डिग्रियाँ पाकर खुशी से झूमे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 428 शब्द|📅 15 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, नूरपुर व कपूरथला रोड) के प्री-प्राइमरी स्कूल – इनोकिड्स में स्कॉलर्स के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन बड़े उत्साह से किया गया। इस अवसर पर नन्हें मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मुख्यातिथियों की भूमिका ग्रीन मॉडल टाऊन में अंजलि दादा (प्रेजिडेंट ऑफ़ सोच, को-फाउंडर ऑफ़ सोच ऑटिज्म सोसाइटी एंड सोशल एक्टिविस्ट), लोहारां में डॉ. नूपुर सिंगल सूद (एम. डी., डीएनबी- पीडिऐट्रिक्स), कैंट जंडियाला रोड में डॉ. गगनदीप कौर धंजू (ऑफिशिएटिंग डायरेक्टर, आईएचजीआई), नूरपुर में गुरमीत कौर (को-ऑर्डीनेटर, इनोकिड्स) व कपूरथला रोड में शैलजा अग्रवाल (प्रेजिडेंट ऑफ़ एनजीओ हेल्पिंग सोल एंड सोशल एक्टिविस्ट) ने निभाई।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

मुख्यातिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती का आशीर्वाद लिया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद डिस्कवर्रस के नन्हे-मुन्नों ने ‘छूना है आसमाँ’, स्कॉलर्स ने ‘ऑन माई वे’ पर अद्भुत अभिनय प्रस्तुत कर समां बाँधा। अभिभावकों को उनके बच्चों द्वारा इनोकिड्स में बिताए पिछले चार वर्षों का सफ़र दिखाया गया। विद्यालय के नन्हें-मुन्नों ने ‘स्कूल के दिन’ पर अत्यंत सुंदर प्रस्तुति दी।

गीत-प्रस्तुति में बच्चों ने कैप्स उछालकर अपना जोश व उत्साह प्रकट किया‌। नन्हें बच्चे ग्रेजुएशन समारोह की ड्रेस में थे। मुख्यातिथियों ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों को ‘स्पेस एडवेंचर’ कस्टमाइज़ बुक प्रदान की गई, जिसमें कैरेक्टर की जगह बच्चे का नाम था, जिसे अभिभावकों ने बहुत सराहा। बच्चे भी अपना नाम पढ़कर अत्यंत प्रसन्न हुए। मुख्यातिथियों ने बच्चों की खूब सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

डॉ. पलक गुप्ता बौरी (डायरेक्टर – सीएसआर, बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट) ने बताया कि यह ग्रेजुएशन सेरेमनी विद्यार्थियों के उत्साह को बढ़ाने और उन्हें अगले पड़ाव में प्रवेश करने का अहसास करवाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। नन्हें स्कॉलर्स ने शिक्षकों के प्रति अपना स्नेह एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी शिक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कूल चुनने के लिए अपने माता-पिता को भी धन्यवाद दिया।

बच्चों ने कोरियोग्राफी के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। सेल्फी बूथ पर अभिभावकों ने भिन्न-भिन्न पोज़ में बच्चों के संग फोटो खिंचाई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के लिए डी.जे के साथ-साथ गेम्स ज़ोन व फूड स्टॉल्स की भी व्यवस्था की गई, जहाँ उन्होंने अपने माता-पिता के साथ खूब मस्ती की। अंत में राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *