डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब के जिला गुरदासपुर के बस स्टैंड पर एक महिला द्वारा जमकर हंगामा किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक एक नवविवाहित लड़की बस स्टैंड की छत पर चढ़ गई और नीचे कूदने की धमकी देने लगी।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
वहीं जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लड़की को छत से नीचे उतारा। लड़की ने पोलकीस को जानकारी देते हुए बताया कि उसने बटाला रोडवेज डिपो में सरकारी नौकरी करने वाले एक युवक से प्रेम विवाह किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
लेकिन अब वह घर का खर्च नहीं दे रहा जिससे परेशान होकर वह मरने के लिए बस स्टैंड पहुंच गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने होने माता-पिता की मर्जी के बिना प्रेम विवाह किया है। पुलिस ने लड़के से संपर्क कर उसको भी बस स्टैंड पर बुलाया और मामले को शांत करवाया।
जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार








