Punjab News: 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए ग्रामीण रोजगार सेवक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों काबू

Daily Samvad
2 Min Read
BRIBE
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार (Corruption) विरोधी अभियान के तहत बुधवार को मनरेगा योजना (MGNERGA Scheme) के ग्रामीण रोजगार सेवक गुरप्रीत सिंह को फरीदकोट जिले के गांव मराड़ में 5,000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने खुलासा किया कि यह गिरफ्तारी फरीदकोट जिले के गांव मराड़ के निवासी शिंदर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई, जो इस योजना के तहत मजदूर उपलब्ध कराता है।

VB nabs Gramin Rozgar Sewak for accepting Rs 5,000 bribe
VB nabs Gramin Rozgar Sewak for accepting Rs 5,000 bribe

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास आरोप लगाया था कि उक्त आरोपी ने मनरेगा योजना के तहत उक्त लेबर ठेकेदार को मजदूरी काम दिलवाने के बदले 5,000 रुपये की मांग की थी।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम की मांग करते समय हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया था और इसे सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया था।

Punjab News
Punjab News

मामला दर्ज किया

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी गुरप्रीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ फिरोजपुर रेंज के विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *