Jalandhar News: जालंधर के आप विधायक शीतल अंगुराल हुए लाइव, किया बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 16 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच जालंधर से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इसी को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुश फेसबुक पर लाइव आकर किया है। शीतल अंगुराल ने लाइव होकर कहा- वह फिलहाल दिल्ली हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बीजेपी जाने की बातें सिर्फ अफवाह हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा वह किसी पार्टी को जॉइंन नहीं कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के साथ उनकी वफादारी है और वह भविष्य में भी किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होंगे। ये सिर्फ एक अफवाह है।

फिलहाल वह अपने निजी काम को लेकर दिल्ली में हैं। आज शाम तक वह जालंधर पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से भी अपील की है उन्होंने अगर किसी को भी कोई ऐसी खबर के बारे में पता चलता है तो सीधा उनसे संपर्क करके बयान लिया जाएं।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *