डेली संवाद, चंडीगढ़। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की तारीखों का इंतजार अब खत्म हो गया है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। जबकि 4 जून को नतीजों का ऐलान होगा। वहीं पहली वोटिंग 19 अप्रैल को होगी और आखिरी वोटिंग 1 जून को होगी।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
वहीं पंजाब की 13 सीटों, चंडीगढ़ की एक सीट और हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग होगी। काउंटिंग 4 जून को होगी। तीनों जगह नामांकन की शुरूआत 7 मई से होगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
14 मई तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 17 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। बता दे कि पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटे हैं। आज चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही देश भर में कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो गया।
जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार








