Punjab News: टूटे वादे, विश्वासघात और पीठ में छुरा घोंपना, आप सरकार के 2 साल के कार्यकाल के प्रतीक- शेरगिल

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 453 शब्द|📅 16 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सिर्फ एक अखबारी मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा है कि बड़े पैमाने पर नशे के प्रसार, चरमराती अर्थव्यवस्था, कुशासन, जंगल राज, टूटे वायदों, अनियंत्रित खनन माफिया और भ्रष्टाचार आप सरकार के दो साल के कार्यकाल का प्रतीक हैं।

यहां सख्त शब्दों में जारी एक बयान में, शेरगिल ने पंजाब को सबसे काले दौर में धकेलने के लिए आप सरकार को दोषी ठहराया है। शेरगिल ने कहा कि आप सरकार की गलत नीतियों से समाज के सभी वर्ग, विशेष रूप से किसान और उद्योग बहुत परेशान हैं और आगामी लोकसभा चुनावों में पंजाब के मतदाता इस सरकार को उसके गुनाहों का जवाब देंगे।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि 1.31 करोड़ महिला मतदाताओं को प्रति माह 1000 रुपये न देना आप सरकार द्वारा किया गया सबसे बड़ा विश्वासघात है। शेरगिल ने अफसोस जताते हुए कहा कि सरकार बनने के 4 महीनों के भीतर पंजाब से नशों का खात्मा करने में सरकार विफलता एक टूटा हुआ वादा है और इसके चलते नशे की ओवरडोज के चलते 200 से अधिक मौतें हो चुकी हैं और नशे का यह अभिशाप गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है।

उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले मान ने बदलाव लाने और पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का दावा करके भोले-भाले पंजाबियों को गुमराह किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद उन्होंने प्रदेश को कंगला पंजाब बना दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह शर्मनाक है कि किस प्रकार मान फर्जी प्रचार और अपने सुपर बॉस अरविंद केजरीवाल की हवाई यात्राओं पर फिजूलखर्ची कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जिस संबंध में अपने दावों को सही ठहराते हुए, भाजपा प्रवक्ता ने खुलासा किया कि मान ने अर्थव्यवस्था को रिवर्स गियर पर डालकर पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने जिक्र किया कि जब आप ने सत्ता संभाली थी, तब पंजाब पर चढ़ा 2.81 लाख करोड़ रुपये का कर्ज 2024-25 के वित्तीय वर्ष के अंत में 3.74 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े खुद बयां करते हैं कि किस प्रकार आप सरकार में पंजाब की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है।

इसी तरह, शेरगिल ने हत्या, जबरन वसूली और लूट की लगातार घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं और वर्तमान में पंजाब में जंगल राज कायम है। जिसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदार है, जिनके पास गृह विभाग का जिम्मा भी है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *