Punjab News: सीएम द्वारा कंडी क्षेत्र के लोगों को तोहफ़ा; पहला कृषि कॉलेज किया लोगों को समर्पित

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 16 Mar 2024

डेली संवाद, बल्लोवाल सौंखड़ी। Punjab News: राज्य के कंडी क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी (पी.ए.यू.) का कृषि कॉलेज लोगों को समर्पित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कॉलेज की स्थापना पी.ए.यू. द्वारा राज्य सरकार के सहयोग के साथ की गई है। उन्होंने आगे कहा कि यह कॉलेज पी.ए.यू. का पहला कॉलेज है जो यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर स्थापित किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य इस क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा देना है क्योंकि यह क्षेत्र कुछ परिस्थितियों के कारण राज्य के बाकी हिस्सों की अपेक्षा पिछड़ा रह गया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कॉलेज के खुलने से जहाँ एक ओर कृषि को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर नौजवानों के लिए रोजग़ार के नए रास्ते भी खुलेंगे। उन्होंने बताया कि इस कॉलेज में विद्यार्थी बी.एस.सी. एग्रीकल्चर की चार वर्षीय डिग्री कोर्स में दाखि़ला ले सकेंगे और हर साल इस डिग्री कोर्स में 120 विद्यार्थी दाखि़ला ले सकते हैं।

Punjab News: सीएम द्वारा कंडी क्षेत्र के लोगों को तोहफ़ा; पहला कृषि कॉलेज किया लोगों को समर्पित

भगवंत सिंह मान ने बताया कि राज्य सरकार ने कॉलेज के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट रखा है, जिसमें से 35 करोड़ रुपए कैंपस में इमारतों के निर्माण के लिए और बाकी की राशि आने वाले पाँच सालों के लिए वेतन देने के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मुख्यमंत्री ने अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए कहा पिछली राज्य सरकारों की लापरवाही के कारण यह क्षेत्र विकास के पक्ष से पीछे रह गया है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार प्राकृतिक संसाधनों की भरमार वाले इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना समय की ज़रूरत है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *