Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ED ने खोला नया केस, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 396 शब्द|📅 17 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली (रमेश शुक्ला सफर)। Arvind Kejriwal: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। इसके लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक नया केस खोल दिया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया केस खोला है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी आज रविवार सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

AAP ने ED पर लगाए गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मामले को लेकर ईडी पर गंभीर आरोप लगाया है। आप ने कहा कि ईडी चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए।

दस्तावेज केजरीवाल को सौंपने के लिए कहा

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) दिव्या मल्होत्रा ने ईडी की ओर से दायर दो शिकायतों पर केजरीवाल को 15-15 हजार के मुचलके व एक-एक लाख रुपये की जमानत राशि पर जमानत दे दी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए एक अप्रैल की तारीख तय की और ईडी को शिकायतों से संबंधित दस्तावेज केजरीवाल को सौंपने के लिए कहा।

केजरीवाल को अब तक 8 समन जारी

ED की पहली शिकायत पर एसीएमएम दिव्या मल्होत्रा ने केजरीवाल को कोर्ट में पेश होने के लिए सात फरवरी को पहला समन जारी किया था। 17 फरवरी को केजरीवाल ने बजट सत्र का हवाला देते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी और कहा था कि वह 16 मार्च को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कई समन के बाद भी उसके समक्ष पेश नहीं होने पर ईडी ने केजरीवाल के विरुद्ध कोर्ट में दूसरी शिकायत की थी। इस पर सात मार्च को अदालत ने केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने का समन जारी किया था। मनी लांड्रिंग मामले में ईडी अब तक केजरीवाल को 8 समन जारी कर चुकी है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *