Vote From Home: अब 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लोग भी घर से दे सकेंगे वोट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 17 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Vote From Home: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लोग घर से वोट डाल सकेंगे। लोकसभा चुनाव में पहली बार यह सुविधा दी जा रही है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग घर पर मतदान कर सकेंगे। हम विकल्प चुनने के लिए फॉर्म 12 डी उनके घर भेजेंगे।

अगर वे घर से मतदान करने का विकल्प चुनते हैं, तो हम उनके लिए उनके आवास पर मतदान कराएंगे। हमने इसे पहले देश के कुछ हिस्सों में विधानसभा चुनावों में आजमाया है, लेकिन यह पहली बार है कि इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

देश में 85 वर्ष से अधिक आयु के 85 लाख मतदाता

राजीव कुमार के अनुसार देश में 85 वर्ष से अधिक आयु के 85 लाख मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 88.4 लाख है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

100 वर्ष से अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 21.18 लाख है। देश में 97.8 करोड़ कुल मतदाताओं में से 49.72 करोड़ पुरुष मतदाता और 47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *