Jalandhar News: सुशील रिंकू ने विधायकों के साथ गुरुघर में मत्था टेका, टिकट मिलने पर पार्टी हाईकमान का किया धन्यवाद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 17 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा टिकट घोषित किए गए लोकसभा (Lok Sabha Election) प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू (Sushil Rinku) ने गुरु घर मॉडल टाऊन में माथा टेका। टिकट मिलने पर सुशील कुमार रिंकू ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, सीएम पंजाब सरदार भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक राष्ट्रीय महासचिव आम आदमी पार्टी का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि मैं सीट जीत कर पार्टी की झोली में डालूंगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं देकर उनका स्वागत किया। गुरु घर में माथा टेकने के बाद उन्होंने कहा कि लोगों को आम आदमी पार्टी का काम पसंद आ रहा है। जिसका फायदा लोकसभा चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा की जीत पहले से भी बड़े अंतर से होगी।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर स्थानीय मंत्री सरदार बलकार सिंह, विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा, हलका लोकसभा प्रभारी अश्वनी अग्रवाल, राजविंदर कौर सूबा सचिव, मंगल सिंह बस्सी चेयरमैन पंजाब एग्रो, जिला अध्यक्ष जालंधर शहर अमृत पाल सिंह, जिला स्टीवन क्लेयर अध्यक्ष जालंधर ग्रामीण मौजूद थे।

इसके अलावा लक्की रंधावा सूबा उपाध्यक्ष यूथ विंग, मोहिन्दर भगत, सुरिंदर सिंह सोढ़ी विधानसभा प्रभारी जालंधर कैंट, दिनेश ढल्ल विधानसभा प्रभारी जालंधर उत्तर, गुरिंदर सिंह गिंदा जिला सचिव जालंधर शहरी, आत्म प्रकाश सिंह बब्लू राज्य संयुक्त सचिव भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

हरचरण सिंह संधू राज्य संयुक्त सचिव, इंद्रवंश चड्ढा जिला व्यापार अध्यक्ष जालंधर, रिकी मनोचा सूबा उपाध्यक्ष व्यापार विंग, संजीव भगत जिला मीडिया प्रभारी, गुरनाम सिंह जिला उपाध्यक्ष एससी विंग, पार्टी स्तर के बी-स्तर के पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित थे।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *