Hans Raj Hans: भाजपा सांसद और AAP की MLA पर जालंधर में लगा बड़ा आरोप, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 445 शब्द|📅 18 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Hans Raj Hans: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और सूफी गायक हंसराज हंस पर नकोदर के कुछ लोगों ने जालंधर में आकर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि हंसराज हंस ने बापू लाल बादशाह दरगाह के पैसों का मिसयूज किया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रैंस के दौरान पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद व जालंधर के नकोदर स्थित बापू लाल बादशाह दरगाह के गद्दीनशीन हंसराज हंस पर सेवादारों ने पैसे हड़पने के आरोप लगाए। कमेटी में दो पक्ष हैं। दोनों पक्षों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जिसमें विवाद हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार इस साल मेला इसी माह में 26 और 27 को होगा।

कमेटी के फंड्स का मिसयूज

डेरा बाबा अलमस्त बापू लाल बादशाह दरगाह के 20 साल पुराने सेवादार कुंदन साईं निवासी अशोक विहार, नकोदर ने आरोप लगाए हैं कि हंसराज ने कमेटी के फंड्स का मिसयूज किया है। इसे लेकर करीब 27 दिन पहले जालंधर रूरल पुलिस को एक शिकायत भी दी गई थी। कुंदन साईं ने आरोप लगाया है कि उक्त शिकायत पर भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई।

प्रेस कांफ्रेंस में लगाया बड़ा आरोप

सोमवार की दोपहर पंजाब प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता करने पहुंचे दरगाह के 20 साल पुराने सेवादार कुंदन साईं ने बताया कि हमारे साथी सेवादार ने देखा है कि दरगाह के खाते से कई बार हंस राज हंस के निजी खातों में पैसे भेजा गया है। हालांकि इसे लेकर उनके पास कोई प्रूफ नहीं था।

कुंदन साईं ने कहा कि, कमेटी के ऑफिस से कई दस्तावेज और एंट्रियां भी गायब थी। उन्होंने मांग की कि, पुलिस को कमेटी को जल्द से जल्द भंग करवाना चाहिए। जिससे दरगाह का सालाा मेला अच्छे से हो जाए। वरना मेले वाले दिन विवाद बढ़ सकता है।

कुंदन साईं ने आरोप लगाए

आपको बता दें कि 27 दिन पहले भी कुंदन साईं ने आरोप लगाया था कि डेरे के नाम पर सोना भी खरीदा गया था, लेकिन डेरे में आज तक कभी सोना नहीं चढ़ाया गया और न ही कहीं देखा गया है। कुछ दिन पहले ही कमेटी का चुनाव हुआ था, जिसमें हलका विधायक द्वारा अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग गांवों से लोगों को लाया गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कुंदन ने कहा है कि इन सबके लिए सांसद हंस राज हंस और आम आदमी पार्टी की एक महिला विधायक जिम्मेदार हैं। हालांकि सांसद हंसराज हंस और आप विधायक ने इन सभी आरोपों को गलत बताया था।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *