Punjab News: जालंधर की महिला ने कपूरथला के गेस्ट हाउस में युवती के साथ रंगरेलियां मनाते पति को रंगे हाथ पकड़ा, जमकर हंगामा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 480 शब्द|📅 18 Mar 2024

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: जालंधर (Jalandhar News) के एक महिला ने कपूरथला (Kapurthala) के सर्कुलर रोड के PM गेस्ट हाउस (PM Guest House) के बाहर जमकर हंगामा किया। दरअसल उक्त महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

गेस्ट हाउस के बाहर जमकर हंगामे के बाद वहां पुलिस पहुंची और पकड़ी गई महिला ने पीड़ित महिला से माफी मांगी और दोबारा ऐसा न करने का वादा किया तो पीड़िता ने पुलिस से मामला रफा-दफा करने को कहा। लेकिन, उसने महिला से लिखित में माफी मांगने को कहा था। फिर पुलिस ने भी सभी को जाने दिया। पुलिस ने ऐसा काम कराने वाले गेस्ट हाउस पर ताला लगा दिया।

कपूरथला में एक गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी है

पुलिस और पीड़ित महिला से मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर निवासी महिला का पति घर से काम पर जाने की कहकर निकला। पीड़िता ने बताया कि दोपहर में उसके पास उसकी ननद (पति की बहन) का फोन आया। ननद ने महिला को बताया कि उसके पति की बाइक यहां कपूरथला में एक गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी है।

इसके बाद महिला को शक हुआ। पीड़िता के अनुसार, उसे अपने पति पर पहले से ही शक था, क्योंकि उसने उसके फोन में किसी महिला के साथ उसके कुछ फोटो देखे थे। जब उससे पूछा था तो वह साफ मुकर गया। जब ननद ने उसे बाइक के बारे में बताया तो उसका शक गहरा हुआ और वह अपने करीब 3 साल के बच्चे को गोद में लेकर कपूरथला पहुंच गई।

सर्कुलर रोड स्थित PM गेस्ट हाउस

पीड़िता जब अकेले कपूरथला के सर्कुलर रोड स्थित PM गेस्ट हाउस पहुंची तो गेस्ट हाउस के संचालक ने उसे बाइक और उसके पति की कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद महिला ने हंगामा किया और पुलिस बुला ली। जब पुलिस मौके पर पहुंच गई तो संचालक को सब बताना पड़ा और पीड़िता के पति को दिए कमरे में ले गया।

आरोपी महिला वहीं पर पीड़िता के पैरों में गिर गई

वहां पीड़िता ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा। इसी दौरान पीड़िता ने आरोपी महिला और पति पर कार्रवाई की मांग की। लेकिन, आरोपी महिला वहीं पर पीड़िता के पैरों में गिर गई और माफी मांगने लगी। वह कह रही थी कि अगर किसी को पता चला तो उसका घर टूट जाएगा। इसलिए, उसे माफ कर दें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पुलिस ने बताया है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। दोनों पक्षों में राजीनामा होने के बाद आरोपित को छोड़ दिया है। वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि जिस परिसर में यह काम चल रहा था, उस गेस्ट हाउस को सीज कर दिया गया है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *