Canada News: पति ने पत्नी को चाकू मार कर की हत्या, कपल दो हफ्ते पहले ही पहुंचा था कनाडा

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 430 शब्द|📅 20 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Canada News: कनाडा में एक दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई है। पंजाब के एक शख्स पर कनाडा में अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या (Canada Wife Murder) करने का आरोप है, अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि 41 साल की बलविंदर कौर ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफ़ोर्ड में अपने घर पर घायल हालत में पाई गईं। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना 15 मार्च को वैगनर ड्राइव के 3400-ब्लॉक पर हुई।

पत्नी की हत्या के बाद पति गिरफ्तार

कनाडा की इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम के बयान के मुताबिक, “महिला की जान बचाने की कोशिश की गई, लेकिन दुख की बात है कि कुछ ही समय बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।”

इस मामले में महिला के पति जगप्रीत सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। हैरानी की बात यह है कि जगप्रीत ने लुधियाना में अपनी मां को वीडियो कॉल कर बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

“पैसों को लेकर कपल के बीच होती थी बहस”

बलविंदर कौर की बहन ने बताया, “मेरी बहन की चाकू मारकर हत्या करने के बाद, जगप्रीत ने लुधियाना में अपनी मां को वीडियो कॉल कर कहा कि मैंने उसे हमेशा के लिए सुला दिया है।” उनका कहना है कि कपल के बीच पैसों को लेकर हर रोज बहस होती थी।

Canada News: पति ने पत्नी को चाकू मार कर की हत्या, कपल दो हफ्ते पहले ही पहुंचा था कनाडा

दो हफ्ते पहले ही कनाडा पहुंचा जगप्रीत काम नहीं कर रहा था और बेरोजगार था। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की शादी साल 2000 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे, एक बेटी और एक बेटा भी है।

“बलविंदर कौर को कभी भी परेशान नहीं किया”

हालांकि, जगप्रीत के परिवार ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए दोनों को खुशहाल कपल बताया। जगप्रीत के भाई ने कहा कि अभी उनके पास इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है कि उस रात उनके भाई और उसकी पत्नी के बीच क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार ने बलविंदर कौर को कभी भी परेशान नहीं किया दोनों खुशहाल कपल थे और घटना से कुछ घंटे पहले खरीदारी करके लौटे थे।’

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि, “मेरे भाई ने मां को फोन करके बताया कि उसने गलती से अपनी पत्नी को घायल कर दिया है। वह माफ़ी मांग रहा था। उन्होंने कहा कि कुछ भी जानबूझकर नहीं किया गया। उस रात जो हुआ उसके पीछे का कारण कोई नहीं जानता क्योंकि उनकी बेटी भी बाहर थी।”

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *