डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold-Silver Price: मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत 60,520 रुपये है। जबकि बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 66,010 रुपये है।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
बता दें कि सोना खरीदने से पहले आपको सोने की कीमत के बारे में सटीक जानकारी होनी चाहिए। आप अपने शहर की दुकानों से सोने-चांदी की कीमतें चेक कर सकते हैं। दिल्ली में 22 कैरेट सोना-प्रति 10 ग्राम- 60,520 में मिल रहा है और वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत- प्रति 10 ग्राम- 66,010 रुपए है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना 60,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भारत में आज एक किलो चांदी की कीमत 76,900 रुपये है। जानकारी के लिए बता दें कि सोने की दरें सांकेतिक हैं और इनमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं।
सोने की शुद्धता की पहचान के लिए ISO (भारतीय मानक संगठन) द्वारा हॉल मार्क्स दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित है।
जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार






