WhatsApp Feature: WhatsApp ने यूजर्स को किया खुश, स्टेटस अपडेट के लिए आया शानदार फीचर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 19 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। WhatsApp Feature: WhatsApp इन दिनों कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में कंपनी ने कई नए फीचर्स रोलआउट किए हैं। इसी कड़ी में कंपनी अब स्टेटस अपडेट के लिए सबसे दमदार फीचर लेकर आई है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

नए फीचर की मदद से यूजर्स स्टेटस अपडेट में एक मिनट का वीडियो भी शेयर कर पाएंगे। अभी तक कंपनी स्टेटस अपडेट में सिर्फ 30 सेकेंड के वीडियो शेयर करने का ऑप्शन दे रही थी। व्हाट्सएप के इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने एक्स पोस्ट करके दी है।

इस पोस्ट में WABetaInfo ने WhatsApp के इस नए फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस नए फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट कर रही है। यदि आप बीटा उपयोगकर्ता हैं, तो आप इस अपडेट को एंड्रॉइड 2.24.7.6 के लिए व्हाट्सएप बीटा में देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

यूजर्स लंबे समय से स्टेटस अपडेट में लंबे वीडियो शेयर करने का विकल्प मांग रहे हैं। उम्मीद है कि बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। WhatsApp में UPI पेमेंट के लिए QR कोड स्कैन करने का नया फीचर आ रहा है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *