Jalandhar News: बड़ी खबर, चुनाव आयोग ने जालंधर के DC सहित 3 अफसरों के किए तबादले

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 221 शब्द|📅 19 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में भारतीय चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक भारत चुनाव आयोग ने एक शिकायत के आधार पर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल का तबादला करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि उन्हें उनकी वर्तमान पोस्टिंग से हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए, जो उनका गृह जिला नहीं है। यह भी लिखा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उनकी तैनाती जिले से बाहर कहीं हो जो जालंधर लोकसभा क्षेत्र में न हो। चुनाव आयोग ने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर की नियुक्ति के लिए 3 अधिकारियों का पैनल मांगा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इसी तरह रोपड़ रेंज के एडीजीपी जसकरण सिंह और बॉर्डर रेंज के डीआइजी नरेंद्र भार्गव को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इन दोनों अधिकारियों को मौजूदा जिलों से प्रतिनियुक्त करने और यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि नए प्रतिनियुक्त जिले मौजूदा प्रतिनियुक्त जिलों या लोकसभा सीटों के अंतर्गत नहीं आते हैं।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *