Lok Sabha Election: सांसद सुशील रिंकू ने CM भगवंत मान से की मुलाकात, चुनाव पर हुई चर्चा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 368 शब्द|📅 19 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Lok Sabha Election 2024: MP Sushil Rinku met CM Bhagwant Mann- जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू (Sushil Rinku) ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चुनाव के लिए जालंधर लोकसभा सीट (Jalandhar News) को लेकर तैयारियों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

सुशील रिंकू ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि पिछली बार की तरह इस बार फिर से बड़े अंतर से लोकसभा की सीट पर आम आदमी पार्टी को जीत मिलेगी। सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में सिर्फ दो साल के कार्यकाल में जो कुछ करके दिखाया है, वह पिछले 70 साल में दूसरे राजनीतिक दल नहीं कर पाए।

पंजाब के लोगों ने एक बड़ा बदलाव देखा

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर नकेल, लोगों को घर पर सरकारी सेवाओं का लाभ, मुफ्त बिजली समेत कई ऐतिहासिक फैसले आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में लिए हैं। इन फैसलों ने लोगों का दिल जीत लिया है क्योंकि पंजाब के लोगों ने एक बड़ा बदलाव देखा है।

जालंधर संसदीय क्षेत्र जीत कर लाएंगे

रिंकू ने इस बीच जालंधर सीट को लेकर अपनी तैयारी मुख्यमंत्री के साथ सांझा की और कहा कि जालंधर के लोग एक बार फिर से भारी मतों से आम आदमी पार्टी को इस सीट पर विजयी बनाने के लिए तैयार हैं। जिक्रयोग है कि सुशील कुमार रिंकू सांसद बनने के बाद लगातार जालंधर संसदीय क्षेत्र में लगातार लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।

रिंकू ने गिनाई उपलब्धियां

सांसद रहते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, आदमपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स शुरू करवाने, नेशनल हाईवे पर रेलवे क्रासिंगों पर अंडरपास बनवाने, दकोहा फ्लाईओवर, पीएपी फ्लाईओवर पर नई अटैचमेंट के निर्माण समेत कई अहम मुद्दे हल करवाए हैं, जिससे जालंधर के विकास को नई रफ्तार मिली।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

सुशील रिंकू ने बताया कि हाल ही में उन्होंने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखने की मांग देश की संसद में भी उठाई थी। 

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *