Jalandhar News: जालंधर में ‘भ्रष्टाचार’ का स्तंभ, माडल टाउन में Square Empire होटल और रेस्टोरेंट पर ‘कमिश्नर साहब’ कब होगी कार्रवाई?

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 493 शब्द|📅 19 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News, Deck5: जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) के अफसरों की कार्रवाई कमाल की है। पिछले दो साल में 15 से ज्यादा नोटिस भेजकर माडल टाउन (Model Town Jalandhar) में डाकखाने के पास स्क्वायर एंपायर (Square Empire) की अवैध इमारत पर कार्रवाई करना ही भूल गया। जबकि इसी इलाके में एक के बाद एक धड़ाधड़ कार्रवाई हो रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain IAS) छोटे-छोटे घरों और दुकानों को सील करने का तो आदेश जारी करते हैं, लेकिन Square Empire में अवैध रूप से बने होटल और बियर बार पर कार्रवाई करने का आदेश नहीं जारी कर पा रहे हैँ। जबकि Square Empire इमारत में कई नोटिस जारी हो चुका है।

Jalandhar News: जालंधर में 'भ्रष्टाचार' का स्तंभ, माडल टाउन में Square Empire होटल और रेस्टोरेंट पर 'कमिश्नर साहब' कब होगी कार्रवाई?

अवैध रूप से Deck5 बार और रेस्टोरेंट भी खोल दिया

जानकारी के मुताबिक 591 माडल टाउन में जिस उद्देश्य के साथ नगर निगम से नक्शा पास करवाया गया था, वहां वैसी इमारत नहीं बनाई गई। हैरानी की बात तो यह है कि इमारत का कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी होने के बाद पूरी तरह से इमारत में वायलेशन की गई। नगर निगम ने जो कंपलीशन जारी किया था, उसके विपरीत इस इमारत न केवल होटल खोला गया, बल्कि टाप फ्लोर पर अवैध रूप से Deck5 बार और रेस्टोरेंट भी खोल दिया गया।

कुलदीप कौर घुम्मण और गुरजीत कौर के नाम पर नक्शा

हैरानी की बात तो यह है कि यहां अगर कोई आगजनी या कोई प्राकृतिक घटना घटित होती है तो उसके बचाव के लिए कोई रास्ता ही नहीं है। नियम के अनुसार कंपलीशन सर्टिफिकेट के बाद अगर इमारत कोई हेरफेर की जाती है तो सीधे तौर पर इमारत मालिक गुनहगार होते हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्ऱवाई हो सकती है। इस इमारत का नक्शा कुलदीप कौर घुम्मण और गुरजीत कौर के नाम से पास करवाया गया और कंपलीशन सर्टिफिकेट हासिल किया गया।

Jalandhar News: जालंधर में 'भ्रष्टाचार' का स्तंभ, माडल टाउन में Square Empire होटल और रेस्टोरेंट पर 'कमिश्नर साहब' कब होगी कार्रवाई?
Deck5 Model Town Jalandhar

टाप फ्लोर पर कोई व्यवसायिक गतिविधियां नहीं हो सकती

जानकारी के मुताबिक इस इमारत के टाप फ्लोर पर कोई व्यवसायिक गतिविधियां नहीं हो सकती। यानि किसी तरह से कोई कारोबारी काम नहीं किया जा सकता। सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि उक्त फ्लोर पर बार और रैस्टोरेंट खोला गया है। इससे भी बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि टाप फ्लोर के ऊपर भी सर्वेंट क्वाटर के नाम पर बनाए गए कमरे में भी शराब परोसी जाती है। जो कि इमारत में सर्वेंट क्वाटर बन ही नहीं सकता।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

सूत्र बता रहे हैं कि नगर निगम के कई अधिकारियों की गाड़िय़ां देर रात तक Square Empire होटल की पार्किंग में खड़ी होती है। इन अधिकारियों को बियर बार और रैस्टोरेंट में मुफ्त में पीने को शराब और खाने को मुर्गा परोसा जाता है, जिससे उक्त इमारत के अवैध होटल और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *