ITR: टैक्स विभाग ने मिसमैच का नोटिस भेजा, जाने किन वजह से आता है आपको नोटिस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 373 शब्द|📅 20 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। ITR: कई लोग अपना टैक्स समय पर भरते हैं। उनके सभी दस्तावेज भी दुरुस्त होते हैं। फिर भी उनके पास इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नोटिस (Income Tax Notice) आ जाता है। पिछले दिनों भी खबर आई थी कि टैक्स विभाग ने कई लोगों को नोटिस भेजा है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

आपके पास इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नोटिस किस वजह से आ सकता है और आप किन बातों का ध्यान रखकर नोटिस से बच सकते हैं।

स्पेलिंग मिस्टेक का रखें ध्यान

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करके सभी चीजों को दोबारा ध्यान से जांचना चाहिए। कोशिश रहे कि जाने या फिर अनजाने में कोई गलती ना हो।

खासकर, नाम और पते जैसी चीजों में स्पेलिंग मिस्टेक का ध्यान रखना चाहिए। ये जानकारियां आपके PAN, आधार और ITR में एक जैसी होनी चाहिए।

सभी कमाई की जानकारी दें

सभी करदाताओं को अपने टैक्स अपने टैक्स स्लैब के हिसाब से ही रिटर्न फाइल करना चाहिए। आमदनी से जुड़ी सभी डिटेल देनी चाहिए। इसमें निवेश और ब्याज वाली कमाई भी शामिल हैं। कमाई का कोई जरिया छिपाने पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नोटिस आ सकता है।

विदेश की प्रॉपर्टी के बारे में बताएं

आपको अपनी प्रॉपर्टी से जुड़ी सभी जानकारियां भी साझा करनी चाहिए। अगर आपके पास विदेश में भी कोई प्रॉपर्टी है, तो उसका भी रिटर्न फाइल करते वक्त जिक्र करना चाहिए। अगर उससे कोई आमदनी मिल रही है, तो उसके बारे में भी बता दें।

छूट के लिए फर्जीवाड़ा न करें

कुछ लोग टैक्‍स छूट लेने के लिए फर्जीवाड़ा करते हैं। झूठे दान, बच्‍चों की फर्जी स्कूल फीस और फर्जी किराये की रसीदों का सहारा लेते हैं। लेकिन, ऐसे लोग इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजर में आ जाते हैं। इसलिए भूलकर भी अपने ITR में फर्जीवाड़ा ना करें।

प्रोफेशनल से फाइल कराएं ITR

अगर ITR भरते समय बारीक गलतियों से बचना चाहते हैं, तो कोशिश करें कि इसे किसी प्रोफेशनल से ही फाइल करवाएं। ऐसे में उन छोटी-मोटी गलतियों की गुंजाइश भी खत्म हो जाएगी, जो बाद में आपके लिए परेशानी की वजह बन सकती हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *