Made in India: दिसंबर 2024 तक आएगी पहली Made in India चिप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 20 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Made in India: देश की पहली चिप इस साल के आखिरी तक बनकर तैयार हो जाएगी। यह दावा केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली ‘Made in India’ चिप दिसंबर तक मार्केट में उपलब्ध हो जाएगी।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने ये बातें 19 मार्च को एक इवेंट में कही। उन्होंने आगे कहा कि भारत अब इलेक्ट्रॉनिक्स हब बन चुका है। यहां से करीब 100 करोड़ डॉलर (8293.84 करोड़ रुपए) के टेलीकॉम इक्विपमेंट निर्यात किए जाते हैं।

चिप कितना अहम है?

चिप कितना अहम है, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि हर प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स जैसे कि स्मार्टफोन, गेमिंग कंसोल और मेडिकल इक्पिमेंट और गाड़ियों इत्यादि में इसका इस्तेमाल होता है।

कुछ समय पहले इसी चिप की किल्लत के चलते ही ऑटो सेक्टर को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी थी और कंपनियां गाड़ियों की बुकिंग ऑर्डर नहीं पूरी कर पा रही थीं।

2029 तक पांच सबसे बड़े चिप इकोसिस्टम में होगा भारत

पिछले हफ्ते केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि गुजरात के धोलेरा में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और सीजी पावर के चिप मैनुफैक्चरिंग प्लांट से पहली मेड इन इंडिया चिप 2026 के आखिरी तक मार्केट में आएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

प्लांट के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा था कि धोलेरा से पहली चिप दिसंबर 2026 में निकलकर आएगी। वहीं माइक्रोन के प्लांट से चिप दिसंबर 2024 तक मार्केट में आ जाएगा। उन्होंने दावा किया था कि 2029 के तक भारत दुनिया के पांच सबसे बड़े चिप इकोसिस्टम में शामिल हो जाएगा।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *