Loot In Bank: दिनदहाड़े HDFC बैंक में बड़ी लूट, 20 लाख लूटकर फरार हुए लुटेरे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद बिहार। Loot In Bank: इस समय की बड़ी खबर बिहार से सामने आ रही है। खबर है कि बिहार के बेगूसराय में बदमाशों द्वारा एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में 20 लाख की लूट को अंजाम दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बेगूसराय के महादेव चौक स्थित एचडीएफसी बैंक में 20 लाख की लूट हो गई है। बताया जा रहा है कि इस लूट को 5 बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया है सुबह 11 बजे के करीब बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में आए।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

बैंक के अंदर आते ही बदमाशों ने हथियार निकाला और स्टाफ को बंधक बना लिया। जिसके बाद उन्होंने दो बैग में कैश भरा और फिर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लुटेरे बाइक से आए थे। बैंक के अंदर मौजूद ग्राहकों के शोर मचाने पर बाहर लोगों को बैंक लूट की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 5 लूटेरों में एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि चार ने नकाब पहने हुए थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है इसके साथ ही पुलिस द्वारा सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *