Coal Import: भारत में कोयले के आयात में आई तेजी, 2023-24 में कोयले का आयात इतना मीट्रिक टन था

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Coal Import: देश में कोयला आयात (Coal Import) में तेजी देखने को मिली है। एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड ने कोयला इम्पोर्ट को लेकर आंकड़े जारी किये हैं।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-जनवरी अवधि में देश में कोयला आयात एक साल पहले की तुलना में 1.65 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 212.24 मिलियन टन (एमटी) हो गया।

पिछले वर्ष कोयला आयात 208.78 मीट्रिक टन

पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में भारत का कोयला आयात 208.78 मीट्रिक टन था। बता दें कि एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड (Mjunction Services Ltd.) एक बी2बी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी अवधि के दौरान नॉन-कोकिंग कोयले के आयात की मात्रा 136.47 मीट्रिक टन थी। यह पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि के दौरान आयात 136.90 मीट्रिक टन से थोड़ा कम है।

2023-24 में कोयले का आयात 47.32 मीट्रिक टन था

अप्रैल-जनवरी 2023-24 के दौरान कोकिंग कोयले का आयात 47.32 मीट्रिक टन था। यह वित्त वर्ष 23 की अप्रैल-जनवरी अवधि में दर्ज 46.09 मीट्रिक टन से अधिक है। मेजर और नॉन-मेजर पोर्ट के माध्यम से जनवरी में कोयला आयात भी बढ़कर 19.81 मीट्रिक टन हो गया। यह पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में 16.97 मीट्रिक टन से अधिक था।

जनवरी में कुल आयात में से गैर-कोकिंग कोयले का आयात 12.10 मीट्रिक टन था, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में जनवरी में 10.01 मीट्रिक टन आयात किया गया था। कोकिंग कोयले का आयात 4.50 मीट्रिक टन रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में आयात 4.74 मीट्रिक टन से थोड़ा कम है।

एमजंक्शन सर्विसेज के एमडी और सीईओ विनय वर्मा ने कहा कि

हाल के हफ्तों में भारत में आयातित कोयले की मांग कमजोर हुई है। खदानों और थर्मल पावर प्लांट में घरेलू कोयले की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए हमें उम्मीद है कि यह प्रवृत्ति मार्च में भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

सरकार के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जनवरी अवधि में देश का कोयला उत्पादन 2022-23 में इसी अवधि के दौरान 698.99 मीट्रिक टन से बढ़कर 784.11 मीट्रिक टन हो गया।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *