Ruturaj Gaikwad: महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी कप्तानी, ऋतुराज गायकवाड़ बने CSK के कैप्टन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Ruturaj Gaikwad: चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2024) की शुरुआत से एक दिन पहले कप्तान बदलने की घोषणा की है। टीम को 5 बार चैंपियन बना चुके महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

महेंद्र सिंह धोनी की जगह 27 साल के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड टीम की कमान संभालेंगे। वे फ्रेंचाइजी के चौथे कप्तान बने हैं। इससे पहले, एमएस धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा टीम की कमान संभाल चुके हैं।

गायकवाड 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा

CSK ने बयान जारी कर कहा- ‘एमएस धोनी ने IPL 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड को सौंप दी है। गायकवाड 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और उन्होंने इस दौरान IPL में 52 मैच खेले हैं। टीम आगामी सीजन का इंतजार कर रही है।

2018 और 2021 के खिताब दिलाए

इस सीजन का ओपनिंग मैच चेन्नई और बेंगलुरु के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार को खेला जाएगा। टीम IPL के 16 में से 14 सीजन का हिस्सा रही। इन सभी सीजन में धोनी कप्तान रहे। 2016 और 2017 में बैन झेलने के बाद धोनी ने दोबारा बागडोर संभाली और 2018 और 2021 के खिताब दिलाए।

2022 में रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था, लेकिन जडेजा ने बीच सीजन में कप्तानी छोड़ दी और धोनी को फिर कमान संभालनी पड़ी। इसके बाद 2023 सीजन में धोनी ने चेन्नई को अपनी लीडरशिप में 5वीं बार चैंपियन बनाया। रैना भी कुछ मैचों में टीम को लीड कर चुके हैं।

गायकवाड को क्यों बनाया गया कप्तान?

गायकवाड को क्रिकेटिंग सर्किल में काफी पहले से लीडरशिप ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा था। जब उन्होंने चेन्नई के लिए पहला सीजन खेला था तब से ही कुछ एक्सपर्ट उन्हें भविष्य का कप्तान बता रहे थे। वे धोनी की पसंद भी बताए जा रहे हैं। गायकवाड अभी 27 साल के ही हैं और लंबे समय तक टीम के लिए खेल सकते हैं।

इसके अलावा बल्लेबाजी में वे काफी कंसिसटेंट रहते हैं। 2022 सीजन को छोड़कर हर साल उन्होंने CSK के लिए 40 से ऊपर की औसत से रन बनाए हैं। वे घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र की कप्तानी भी करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम को लीड कर चुके हैं। वे 2022 में चीन में खेले गए एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम के कप्तान बनाए गए थे। उन गेम्स में गायकवाड ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *