Canada News: कनाडा सरकार ने भारत को दिया बड़ा झटका, भारतीय लोगों की बढ़ी चिंता

Daily Samvad
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) में रहने या काम करने की उम्मीद करने वाले लोगों को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा सरकार ने एक बार फिर अस्थायी निवासियों को बड़ा झटका दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा की सरकार ने वहां आने वाले अस्थायी निवासियों की संख्या में कटौती करने का फैसला लिया है। देश के आव्रजन मंत्री मार्क मिलर का कहना है कि वह अस्थायी निवासियों की संख्या 6.2 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

पिछले वीरवार को ओटावा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रोजगार मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार कृषि जैसे कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अस्थायी निवासियों श्रमिकों की संख्या 30 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत करने के लिए काम कर रही है।

Justin Trudeau, Prime Minister of Canada
Justin Trudeau, Prime Minister of Canada

कनाडा की जनसंख्या हाल के दिनों में तेजी से बढ़ी है। इसके पीछे मुख्य कारण अस्थायी निवासियों की आबादी बताई जा रही है। अस्थायी निवासियों में वे लोग शामिल हैं जो पढ़ाई के लिए या रोजगार की तलाश में श्रमिक के रूप में कनाडा जाते हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

कनाडा की मौजूदा सरकार का कहना है कि अस्थायी निवासियों की आबादी में वृद्धि के कारण देश में पर्याप्त आवास और स्वास्थ्य देखभाल जैसी सेवाओं की कमी बढ़ रही है। वर्तमान में, कनाडा में लगभग 25 लाख अस्थायी निवासी रहते हैं। इसमें शरणार्थियों, छात्रों और श्रमिकों की सबसे बड़ी संख्या शामिल है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *